Hindi Newsएनसीआर NewsA nurse jumped from the 7th floor of a hospital in Gurugram with a 3-year-old child, both died
गुरुग्राम में 3 साल के बच्चे के साथ हॉस्पिटल की 7वीं मंजिल से कूदी नर्स, दोनों की मौत; क्या वजह?

गुरुग्राम में 3 साल के बच्चे के साथ हॉस्पिटल की 7वीं मंजिल से कूदी नर्स, दोनों की मौत; क्या वजह?

संक्षेप: मृतकों की पहचान वजीरपुर स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव के सिग्नेचर टावर निवासी 27 साल की सरमीता व उसके तीन साल के बेटे युवान के रूप में हुई है।

Thu, 23 Oct 2025 01:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में बुधवार को एक 27 वर्षीय नर्स अपने 3 साल के बच्चे के साथ बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूद गई। मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-93 चौकी की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। लड़की के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाए हैं। फिल्हाल पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। मृतकों की पहचान वजीरपुर स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव के सिग्नेचर टावर निवासी 27 साल की सरमीता व उसके तीन साल के बेटे युवान के रूप में हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार सरमीता पारस अस्पताल में नर्स थी। उसका पति रोहित यादव निजी कंपनी में नौकरी करता है। चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था। कई बार मायके वालों ने बातचीत करके मामले को सुलझाने का प्रयास किया। मंगलवार को भी सरमीता के परिवार वाले मामले को लेकर बातचीत करने आए थे। उनके जाने के बाद आज सरमीता ने अपने बेटे के साथ सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद लोग दोनों को फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि मृत महिला के मायके वालों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों पक्षों की सहमति के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा। बुधवार की देर शाम तक मृत महिला के मायका पक्ष व ससुराल पक्ष के बीच बातचीत चल रही थी। मायके वाले कोई शिकायत देते हैं तो उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।