दीवाली की रात शराब पी, फिर मार दी गोली; ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद कातिल दोस्त गिरफ्तार

दीवाली की रात शराब पी, फिर मार दी गोली; ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद कातिल दोस्त गिरफ्तार

संक्षेप:

आरोपी की पहचान चक्रसेनपुर निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

Oct 21, 2025 12:49 pm ISTRatan Gupta हिन्दुस्तान टीम, ग्रेटर नोएडा, निशांत
share

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में दोस्त की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चक्रसेनपुर निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों साथ मिलकर शराब पी रहे थे, लेकिन कहासुनी के बाद आरोपी ने अपने दोस्त को तमंचे से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात दादरी पुलिस ने ग्राम नंगला नैनसुख में हत्या के आरोपी दोस्त सचिन को आईटीआई कॉलेज नंगला नैनसुख के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। आरोपी सचिन ने पुलिस पार्टी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सचिन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह ग्राम नंगला नैनसुख निवासी सतन उर्फ सतेंद्र के भाई राजेश के प्लॉट पर वह उसके साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान किसी बात पर राजेश और सचिन के बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद सचिन ने अपने पास रखे तमंचे से राजेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सचिन मौके से फरार हो गया था। फिलहाल, पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए सचिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।