दिल्ली के सदर बाजार इलाके में दो मंजिला मकान में लगी आग, एक शख्स की मौत

Feb 17, 2026 09:11 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग करीब 270 स्क्वेयर फीट जमीन पर बने दो मकान की पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी। जो बढ़ते-बढ़ते दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई।

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में दो मंजिला मकान में लगी आग, एक शख्स की मौत

दिल्ली के सदर बाजार इलाके के डिप्टी गंज में स्थित एक दो मंजिला घर में मंगलवार को आग लग गई। इस दौरान दूसरी मंजिल पर मौजूद एक शख्स आग की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी उसे निकालकर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहुंच प्रेमलाल के रूप में हुई है, जो कि हिंदूराव अस्पताल से रिटायर हुए थे।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आग लगने की यह घटना सदर बाजार के डिप्टी गंज की गली बरना में स्थित मकान नंबर 4198 में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग करीब 270 स्क्वेयर फीट जमीन पर बने दो मकान की पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी। जो बढ़ते-बढ़ते दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। इसी दौरान वहां मौजूद प्रेमलाल आग की चपेट में आकर बेहोश हो गए। जिसके बाद CATS कर्मचारियों ने उन्हें हिंदू राव अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद MO ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मकान में लगी आग की सूचना दोपहर करीब दो या सवा दो बजे मिली थी, जिसके बाद पहुंची टीम ने दोपहर साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया था।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।