ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी ने 3 बच्चों सहित खाया जहर, दंपति की मौत; सामने आई ये वजह

Jan 29, 2026 03:39 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा
share Share
Follow Us on

इस घटना में दंपति की मौत हो गई है, जबकि तीनों मासूम बच्चों की जिंदगी बच गई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वो खतरे से बाहर हैं।

ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी ने 3 बच्चों सहित खाया जहर, दंपति की मौत; सामने आई ये वजह

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने अपने 3 मासूम बच्चों सहित जहर खा लिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई है, जबकि तीनों मासूम बच्चों की जिंदगी बच गई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वो खतरे से बाहर हैं।

10, 8 और 4 साल के हैं बच्चे

ये घटना 28 और 29 जनवरी की रात की है। दंपति ग्राम असरवाल कला थाना एयरपोर्ट जिला प्रयागराज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। न केवल श्रवण और उसकी पत्नी नीलम ने जहर खाया, बल्कि अपने छोटे-छोटे तीन मासूम बच्चों को भी मौत की दवाई खिलाई। बच्चों की उम्र 10, 8 और 4 साल बताई गई है।

जहर खाने की ये वजह सामने आई

इस हादसे के चलते दंपति की तो मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों की जान बच गई है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों खतरे से बाहर हैं। अब तक की जांच में दंपति द्वारा जहर खाने की वजह पारिवारिक कलह सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है कि जहर खाने के पीछे और भी कोई वजह थी क्या?

नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। हालांकि पारिवारिक कलह की बात जरूरी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे। श्रवण नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करते थे।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें