नोएडा में कार रिवर्स करते समय 4 साल के मासूम की कुचलकर मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

नोएडा में कार रिवर्स करते समय 4 साल के मासूम की कुचलकर मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

संक्षेप:

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात हुई इस घटना के संबंध में सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया, ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक्सीडेंट में शामिल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

Oct 30, 2025 12:15 pm ISTRatan Gupta नोएडा, पीटीआई
share

नोएडा में एक कार के रिवर्स करते समय चार साल का बच्चा उसकी चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात हुई इस घटना के संबंध में सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने बताया, ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक्सीडेंट में शामिल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन के इंचार्ज डीपी शुक्ला ने बताया कि यह हादसा सेक्टर 31 के ए ब्लॉक में हुआ है।

शुक्ला ने कहा, बुधवार रात, जयंत शर्मा नाम का कार ड्राइवर अपनी गाड़ी रिवर्स कर रहा था, तभी पीछे से गुजर रहा बच्चा उसकी चपेट में आ गया और उसे गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चार साल के मासूम बच्चे की मौत से घर वालों का रो रोकर हाल बेहाल है। परिवार में मातम छाया हुआ है। घरवालों ने इंसाफ दिलाने की मांग की है। अधिकारी ने आगे बताया, बच्चे के पिता आशीष की शिकायत के आधार पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी कार जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।