Hindi Newsएनसीआर News95 more Mohalla Clinics will be closed delhi government prepared list
दिल्ली में और 95 मोहल्ला क्लीनिक होंगे बंद, सरकार ने बनाई लिस्ट

दिल्ली में और 95 मोहल्ला क्लीनिक होंगे बंद, सरकार ने बनाई लिस्ट

संक्षेप:

राजधानी दिल्ली में और 95 मोहल्ला क्लीनिक जल्द ही बंद किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) में बने ऐसे सभी मोहल्ला क्लीनिकों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। सरकार के इस कदम से मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों की नौकरी भी खतरे में आ गई है।

Dec 06, 2025 06:51 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नजदीक स्थित 95 और मोहल्ला क्लीनिक जल्द ही बंद किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) में बने ऐसे सभी मोहल्ला क्लीनिकों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। सरकार के इस कदम से मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों की नौकरी भी खतरे में आ गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के मोहल्ला क्लीनिक सेल से जुड़े अधिकारी इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। बता दें कि, दिल्ली में पहले 553 मोहल्ला क्लीनिक थे। इनमें से कुछ मोहल्ला क्लीनिकों में डॉक्टर नहीं थे, जिसके चलते इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया था।

आप ने साधा निशाना

‘आप’ के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ सरकार मोहल्ला क्लीनिकों पर ताला लगाने जा रही है और दूसरी तरह मेट्रो और शॉपिंग मॉल में शराब के प्रीमियम शोरूम खोल रही है। मोहल्ला क्लीनिक बंद हो गए तो लोग इलाज कैसे करा पाएंगे?

सभी तक बेहतर, सस्ती और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना लक्ष्य : रेखा गुप्ता

गौरतलब है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 नवंबर को शक्ति नगर से 70 से अधिक नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिरों' का शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री ने इस कदम को दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल बताया था। उन्होंने कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक एवं सामान्य दवाओं की निशुल्क उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, जरूरी टीकाकरण कार्यक्रम, बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी परामर्श तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन टेली-परामर्श जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक तक बेहतर, सस्ती और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के पहुंचे। आयुष्मान भारत योजना, जनऔषधि केंद्र, वय वंदना योजना और अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलकर दिल्ली को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित कर रहे हैं। सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर मरीज को समय पर इलाज मिले, हर नागरिक को किफायती दवाइयां उपलब्ध हों और हर कॉलोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा प्रस्तुत मोहल्ला क्लीनिक मॉडल में न डॉक्टर मिलते थे, न दवाइयां और न ही पर्याप्त स्टाफ। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत आरोग्य मंदिर वास्तविक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां बैंडेज से लेकर दवाइयां, टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग और अन्य आवश्यक सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक लगभग 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा चुके है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली में 1000 से अधिक आरोग्य मंदिर स्थापित करने का है। बड़े अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए कॉलोनी स्तर पर ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं अत्यंत आवश्यक है। सरकार का यह भी लक्ष्य है कि राजधानी की प्रत्येक विधानसभा में कुल 15 ऐसे केंद्र खोले जाएं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना, जनऔषधि केंद्रों तथा नई स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करके दिल्ली को देश ही नहीं, बल्कि विश्व के लिए भी एक उभरते हुए मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 8-10 महीनों में सरकार लगातार 24x7 प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे क्षेत्र के समग्र विकास में सहयोग करें, जिससे दिल्ली के लिए प्रधानमंत्री के विज़न को वास्तविक रूप दिया जा सके और राजधानी को एक सशक्त, स्वस्थ और आधुनिक शहर बनाया जा सके।

(वार्ता के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।