Hindi Newsएनसीआर News85 percent samples of paneer failed in test in ghaziabad
पनीर तो 85% मिलावटी, आटे के भी आधे सैंपल फेल; गाजियाबाद में हुईं जांच ने चौंकाया

पनीर तो 85% मिलावटी, आटे के भी आधे सैंपल फेल; गाजियाबाद में हुईं जांच ने चौंकाया

संक्षेप:

गाजियाबाद जिले में मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट में पनीर के 85.05 प्रतिशत और खोया के 67.86 प्रतिशत नमूने फेल मिले। अनाज और आटे के भी आधे से ज्यादा नमूने रिपोर्ट में फेल हो गए।

Jan 22, 2026 09:52 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, मोहित शर्मा, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद जिले में मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। दूध से बने उत्पाद हो या फिर रोजमर्रा की थाली में शामिल अनाज, हर जगह मिलावट की जा रही। जांच रिपोर्ट में पनीर के 85.05 प्रतिशत और खोया के 67.86 प्रतिशत नमूने फेल मिले। अनाज और आटे के भी आधे से ज्यादा नमूने रिपोर्ट में फेल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहर में त्योहारों के दिनों के साथ-साथ सामान्य दिनों में भी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अप्रैल से दिसंबर तक की नौ माह की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार पनीर, खोया और विभिन्न प्रकार के अनाज और उनसे बने आटे के अधिकांश नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

बाजार में बने खाद्य पदार्थों सहित भोजन बनाने वाले पदार्थ जैसे सरसों तेल, रिफाइंड तेल, मसाले, दाल, आटा में भी मिलावट पाई गई। विभाग ने नौ महीने में 105 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर पनीर के 144 नमूने लिए, इनमें से 107 सेंपल की रिपोर्ट में से 91 नमूने फेल पाए गए। वहीं, खोए के लिए भी 174 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 58 नमूने लिए, इनमें से 28 सेंपल की रिपोर्ट में से 19 के नमूने फेल पाए गए। इसी तरह घर में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के अनाज और आटे के 117 नमूने लिए, जिसमें से 104 सेंपल की रिपोर्ट आई है इसमें से 61 नमूने फेल पाए गए।

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर नकेल कसता है और मिलावट करने वालों पर कोर्ट में वाद भी दायर करता है। नौ महीनों में एडीएम कोर्ट में विभिन्न लोगों के खिलाफ कुल एक करोड़ 81 लाख 75 हजार रुपये के जुर्माने लगाए गए। इसके बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा।

ऐसे करें असली-नकली घी की पहचान

आधा चम्मच घी या मक्खन पारदर्शी ग्लास में लेकर उसमें दो से तीन बूंद आयोडिन टिंचर डालें। यदि उसका रंग बदल जाए और नीला हो जाए तो यह मिलावट का संकेत है।

खोया और पनीर

पांच मिलीमीटर पानी में खोया या पनीर का दो से तीन मिलीग्राम सैंपल लेकर उसमें मिला दें। पानी ठंडा होने पर उसमें दो से तीन बूंद आयोडिन टिंचर डालें। यदि ग्लास में पानी का रंग बदल कर नीला हो जाए तो मिलावट है।

जांच रिपोर्ट में देरी का लाभ उठा रहे

जनपद में खाद्य प्रयोगशाला नहीं होने के कारण मिलावटखोरों को फायदा मिलता है। विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट सामान्य दिनों में एक से दो महीने में आती है, वहीं त्योहारों के समय पर लिए नमूनों की रिपोर्ट आने में तीन महीने तक का भी समय लगता है। जब तक रिपोर्ट आती है, खाद्य सामग्री दुकानों से लोगों के घरों तक पहुंच जाती है।

ये भी पढ़ें:प्लास्टिक वाला नकली चावल तो नहीं खा रहे हैं आप? मिनटों में ऐसे करें पहचान
ये भी पढ़ें:मिलावटी भुना चना पैसे ही नहीं सेहत भी करता है खराब, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
ये भी पढ़ें:सेहत ना बिगाड़ दें मिलावटी लौंग, ‘FSSAI’ ने शेयर किया तुरंत चेक करने का तरीका
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।