नोएडा में चोरी के 821 फोन बरामद, कीमत 10-12 करोड़; 6 बदमाश गिरफ्तार

Jan 06, 2026 05:29 pm ISTRatan Gupta भाषा, नोएडा
share

नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी के 821 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नोएडा में चोरी के 821 फोन बरामद, कीमत 10-12 करोड़; 6 बदमाश गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी के 821 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह विशेष अभियान के तहत सेक्टर-88 के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार, श्याम कुमार, भारती महतो, शेखर विशाल कुमार, गोविंदा महतो और रोहित सैनी के रूप में हुई है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, ‘‘आरोपियों के पास से चोरी के 821 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें 51 आईफोन और सैकड़ों अन्य महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। इन सभी मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के भीड़भाड़ वाले इलाकों, खासकर साप्ताहिक बाजारों में लोगों को निशाना बनाते थे। पूछताछ में उन्होंने दो हजार से अधिक मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।’’

अवस्थी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी किए गए मोबाइल फोन किसे और कहां बेचे जाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें