Hindi Newsएनसीआर News8 new RRTS corridors will be built in ncr from delhi to many cities
दिल्ली-मेरठ RRTS के बाद बनेंगे 8 नए कॉरिडोर, इन शहरों के बीच चलेगी हाई स्पीड ट्रेन; देखें लिस्ट

दिल्ली-मेरठ RRTS के बाद बनेंगे 8 नए कॉरिडोर, इन शहरों के बीच चलेगी हाई स्पीड ट्रेन; देखें लिस्ट

संक्षेप:

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस का काम पूरा हो गया है। आखिरी चरण के लिए 27 किलोमीटर का उद्घाटन होना बाकी है। इसके बाद एनसीआर में 8 और आरआरटीएस कॉररीडोर बनाए जाएंगे।

Fri, 12 Sep 2025 11:24 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरीडोर पूरी तरह से खुलने जा रहा है। अभी दिल्ली के अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक इस कॉरीडोर को चालू कर दिया गया है, जिस पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में इस कॉरीडोर को लेकर अपडेट देते हुए बताया गया कि जल्द ही बाकी के बचे 27 किलोमीटर का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे 82 किलोमीटर का पूरा कॉरीडोर चालू हो जाएगा। इस कॉरीडोर का काम पूरा होने के बाद एनसीआर क्षेत्र में 8 और कॉरीडोर प्रस्तावित हैं, जिनका काम कई चरणों में शुरू होगा। इन आरआरटीएस कॉरीडोर के बन जाने के बाद एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि सरकार का प्लान क्या है?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किन रूट्स पर बनेगा RRTS कॉरीडोर

पहले चरण में तीन आरआरटीएस कॉरीडोर प्रस्तावित हैं। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत आरआरटीएस(Rapid Rail Transit System) का काम पूरा हो गया है, जो जल्दी ही पूरी तरह से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर आरआरटीएस कॉरीडोर और दिल्ली-पानीपत-करनाल आरआरटीएस कॉरीडोर का काम भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी मिलना अभी बाकी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इन सभी कॉरीडोर का काम अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा।

5 अन्य प्रस्तावित RRTS कॉरीडोर

3 प्रस्तावित RRTS कॉरीडोर के अलावा 5 अन्य कॉरीडोर भी बनाए जाएंगे। इसमें दिल्ली–फरीदाबाद–बल्देवगढ़–पलवल कॉरीडोर, दिल्ली–बहादुरगढ़–रोहतक आरआरटीएस कॉरीडोर, दिल्ली–शाहदरा–बारौत आरआरटीएस कॉरीडोर, गाजियाबाद-खुर्जा कॉरीडोर, गाजियाबाद, गाजियाबाद-हापुड़ आरआरटीएस कॉरीडोर बनेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इन 8 कॉरीडोर की पूरी लंबाई 1500 किलोमीटर होगी। इन कॉरीडोर के बन जाने के बाद लोगों के आसपास के शहरों में आने-जाने के लिए आसानी हो जाएगी। इससे यात्रा सुरक्षित और आरामदायक भी हो जाएगी। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इन कॉरीडोर को बनाने का उद्देश्य एनसीआर में ट्रैफिक को कम करना, प्रदूषण में कमी लाना और रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।