Hindi Newsएनसीआर News74 km Link Expressway to be built on UP 56 villages land to connect Ganga Expressway with Yamuna Expressway; know route
गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनेगा 74 KM लंबा लिंक रोड, 56 गांवों से गुजरेगा नया रास्ता; ये होगा रूट

गंगा-यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनेगा 74 KM लंबा लिंक रोड, 56 गांवों से गुजरेगा नया रास्ता; ये होगा रूट

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा में गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74.3 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। लिंक एक्सप्रेसवे 56 गांवों की भूमि पर बनेगा। जिनमें गौतमबुद्ध नगर के 8 और बुलंदशहर के 48 गांव हैं। इस पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Dec 16, 2025 07:36 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा में गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिंक एक्सप्रेसवे को बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। यमुना प्राधिकरण इसके निर्माण के लिए यीडा क्षेत्र के 16 गांव की करीब 740 एकड़ भूमि की खरीद करेगा, इसका सर्वे पूरा हो गया है। जनवरी से भूमि की खरीद शुरू हो जाएगी। 74.3 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट को भी जोड़ेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर यानी सेक्टर 21 फिल्म सिटी के पास आकर जुड़ेगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे का करीब 20 किलोमीटर का हिस्सा यीडा क्षेत्र में है। इसमें से 9 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड होगा। सर्विस रोड के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए 16 गांवों की लगभग 740 एकड़ भूमि खरीदी जाएगी। इस पर 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ये भी पढ़ें:किसानों की बल्ले-बल्ले! UP के इन 6 जिलों के किसानों को मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा

प्राधिकरण ने सर्वे के बाद भूमि खरीद की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण जमीन खरीदकर यूपीडा को सौंपेगा। एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा ही करेगा। लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कुल 56 गांवों की भूमि पर होगा, जिनमें गौतमबुद्ध नगर के 8 और बुलंदशहर के 48 गांव हैं। इनमें 14 गांव खुर्जा तहसील के हैं, बाकी बुलंदशहर, सियाना और शिकारपुर तहसील के रहेंगे। यह परियोजना करीब 4000 करोड़ रुपये में पूरी होगी।

दिल्ली-मुंबई समेत आगरा तक राह आसान होगी : मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे के यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा तक की राह आसान हो जाएगी। साथ ही देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को इस एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ से प्रयागराज तक भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ने पर गंगा एक्सप्रेसवे की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। इसके अलावा लिंक एक्सप्रेसवे का यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर 28, 29, 32, 33 से भी सीधा जुड़ाव होगा।

लिंक एक्सप्रेसवे में इन गांवों की जमीन आ रही

लिंक एक्सप्रेसवे में गौतमबुद्ध नगर में जेवर तहसील के मेहंदीपुर बांगर, भाईपुर ब्रहमनान, रबुपूरा, भुन्नातगा, म्याना, फाजिलपुर और कल्लूपुरा की जमीन आ रही है। वहीं, खुर्जा तहसील के अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा, इनायतपुर उर्फ मधुपुरा, कपना, भगवानपुर, हसनपुर लडूकी, बीघेपुर, सनैता शफीपुर, भदौरा, वरतौली, खवरा, धरारी, दीनौल, खलसिया चूहरपुर, विचौला, धरांऊ की जमीन आ रही है। बुलंदशहर तहसील के औरंगाबाद, हिंगथला उर्फ भावसी, चरौरा मुस्तफाबाद, सैदपुरा, इस्माइला, सराय छबीला, अडौली, दोहली, चिरचिटा, मामन खुर्द, मामनकुलां, भाईपुर, ऐमनपुर, कलौली, बंगला पूठरी, पिपाला इखलासपुर, मूडीवकापुर, चिरचिटाकी जमीन आ रही है।

आरके सिंह, सीईओ यीडा, ''गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनना है, इसके लिए यीडा क्षेत्र में 16 गांव की 740 एकड़ भूमि की खरीद होगी, जिसका सर्वे पूरा हो गया है। जनवरी से जमीन खरीद शुरू हो जाएगी।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।