Hindi Newsएनसीआर News70 roads in Ghaziabad including GT Road Loni Muradnagar will be repaired soon
गाजियाबाद में 70 सड़कों की संवरेगी सूरत, जीटी रोड और लोनी समेत इन रास्तों पर होगा काम

गाजियाबाद में 70 सड़कों की संवरेगी सूरत, जीटी रोड और लोनी समेत इन रास्तों पर होगा काम

संक्षेप:

गाजियाबाद जिले में जीटी रोड समेत छोटी और बड़ी 70 सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। ग्रैप हटने के बाद काम शुरू हो जाएगा। जीटी रोड मोहननगर से ज्ञानी बॉर्डर तक बदहाल है।

Jan 03, 2026 10:31 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद जिले में जीटी रोड समेत छोटी और बड़ी 70 सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। ग्रैप हटने के बाद काम शुरू हो जाएगा। जीटी रोड मोहननगर से ज्ञानी बॉर्डर तक बदहाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाजियाबाद शहर के बीचोंबीच से गुजर रहे जीटी रोड पर लालकुआं से ज्ञानी बार्डर के बीच का हिस्सा सबसे अधिक आबादी, यातायात और कारोबार वाला है। यहां बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, लोहा मंडी, पाइप मार्केट, रेलवे रोड, घंटाघर समेत लालकुआं, चौधरी मोड़, हापुड़ तिराहा, मेरठ तिराहा और मोहन नगर चौराहे प्रमुख स्थान हैं।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के इन 100 पार्कों की नए साल में बदलेगी तस्वीर, खर्च होंगे 1.94 करोड़

मोदीनगर से हापुड़ जाने वाली सड़क भी बदहाल

करीब 15 किलोमीटर सड़क के हिस्से को एनएचएआई को हस्तांतरित करने की योजना थी, लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। इस कारण सड़क बदहाल हो गई, क्योंकि लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत नहीं करा रहा था। वहीं, मोदीनगर से हापुड़ जाने वाली सड़क भी बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालक परेशानी उठा रहे हैं। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर आदि संपर्क मार्ग भी बदहाल हैं। लोक निर्माण विभाग ने जीटी रोड रोड समेत जनपद की छोटी और बड़ी करीब 70 सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया था।

ये भी पढ़ें:ग्रेनो टू लालकुआंं तक सफर बनेगा सुहाना, GT रोड को जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी

ग्रैप हटने के बाद शुरू होगा सड़कें ठीक कराने का काम

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजाराम ने बताया कि ज्ञानी बॉर्डर से मोहननगर तक जीटी रोड पर करीब साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क पर परत डाली जाएगी। इस तरह अन्य सड़कों पर भी काम कराया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। ग्रैप हटने के बाद सड़कों को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

बदहाल संपर्क मार्ग की मरम्मत से राहत मिलेगी

लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर आदि जगह के संपर्क मार्ग बदहाल होने से लोग परेशानी उठा रहे हैं। सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों को ऐसे रास्तों पर दिक्कत होती है। सड़कों पर गड्ढे होने से पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। मोदीनगर और लोनी क्षेत्र के संपर्क मार्ग सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं। जीटी रोड मोहननगर से ज्ञानी बॉर्डर तक सबसे ज्यादा बदहाल है। इस कारण रात और दिन धूल उड़ती रहती है। वायु प्रदूषण बढ़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे धूल उड़ने से ज्यादा परेशान रहते हैं।

राजाराम, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, ''जीटी रोड समेत जनपद की 70 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। ग्रैप हटने के बाद काम शुरू करा दिए जाएंगे।''

ये भी पढ़ें:FNG एक्सप्रेसवे का काम जल्द होगा शुरू,NCR के 3 शहरों में कर सकेंगे नॉन स्टॉप सफर
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।