सिर्फ अंडरवियर में मिला था शव, शरीर पर थे 51 घाव; ताहिर हुसैन ने इतनी निर्ममता से की थी IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अदालत में अंकित शर्मा के साथ हुई नृशंसता की जानकारी देते हुए सरकारी वकील ने कहा था कि दोषियों ने शर्मा का अपहरण किया, बेरहमी से मारपीट की और उनकी हत्या कर दी। यहां तक कि शर्मा की मौत के बाद भी वे उन पर वार करते रहे। उनके शरीर पर 51 घावों के निशान मिले थे।

सिर्फ अंडरवियर में मिला था शव, शरीर पर थे 51 वार; ताहिर हुसैन इतने निर्मम तरीके से की थी IB अधिकारी की हत्या
सिर्फ अंडरवियर में मिला था शव, शरीर पर थे 51 वार; ताहिर हुसैन इतने निर्मम तरीके से की थी IB अधिकारी की हत्या

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान हुई आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने अपने फैसले में माना कि हुसैन भारी हथियारों से लैस भीड़ का सदस्य था, जो हिंदुओं के प्रति दुर्भावना के साथ दंगा, आगजनी और लूटपाट करने के लिए इकट्ठा हुई थी और इसी दौरान हुए हमले में शर्मा की हत्या कर दी गई। यह हत्याकांड 25 फरवरी 2020 को उस समय हुआ था, जब CAA और NRC के विरोध को लेकर शहर में दंगा भड़क गया था। इस मामले में अदालत ने ताहिर हुसैन के अलावा जावेद, अनस, कासिम और नाजिम को भी उम्रकैद की सजा सुनाई।

दिल्ली के दयालपुर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 25 फरवरी 2020 को अंकित शर्मा ड्यूटी से घर लौटने के बाद दोबारा बाहर गए थे। वह देर तक वापस नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में उन्हें कुछ स्थानीय लोगों से पता चला कि एक व्यक्ति की हत्या करके चांद बाग पुलिया मस्जिद से उसका शव खजूरी खास नाले में फेंक दिया है। इसके बाद अंकित शर्मा के पिता रविंद्र कुमार दयालपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बाद में शर्मा का शव उसी खजूरी खास नाले से बरामद किया गया था और उनके शरीर पर जख्मों के 51 निशान थे। पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ताहिर हुसैन और अन्य लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत में कहा गया था कि सभी आरोपी ताहिर हुसैन के दफ्तर में जुटे थे। आरोपियों ने अंकित की हत्या कर के उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया था।

पूछताछ में दिल्ली पुलिस के सामने उगले थे राज

इस मामले में हुई जांच के बाद विभिन्न सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने बाद में ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद हुई पूछताछ में ताहिर हुसैन ने दिल्ली पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासे किए थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस के छापे में ताहिर हुसैन के घर से बड़ी संख्या में ईंटें, पत्थरों के टुकड़े और तीन गुलेल भी बरामद की गई थीं। साथ ही पुलिस को बोतलें रखने वाली एक क्रेट भी मिली थी। इसमें कांच की बोतलें जमा की गई थीं। इन बोतलों में कोई लिक्विड भरा था और उनके मुंह पर कपड़े ठूंसे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने इन्हें 'मोलोटोव कॉकटेल' बताया था। इनके आधार पर ताहिर हुसैन के खिलाफ कानून का शिकंजा कसता चला गया था। ये साजो सामान इलाके में दंगे भड़काने की तैयारी की ओर इशारा करते थे।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि दंगे भड़कने से पहले हुसैन ने सुनियोजित तरीके से अपने परिवार को पहले ही सुरक्षित जगह पर भेज दिया था और अपने घर को 'किले' और हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमला करने के लिए बेसकैंप की तरह इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि ताहिर के घर को इस साजिश के लिए प्रमुख स्थल के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील मधुकर पांडे ने अदालत में अंकित शर्मा के साथ हुई नृशंसता की जानकारी देते हुए बताया था कि, 'अंकित शर्मा का अपहरण किया गया और बेरहमी से पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर कुल 51 घाव पाए गए, जिनमें से 18 घाव धारदार हथियारों से किए गए थे। इस्तेमाल किए गए हथियारों से इस अपराध के पीछे की मंशा और अपराधियों की क्रूरता का पता चलता है। वे जानवरों जैसी हरकत पर उतर आए थे। शर्मा की मौत के बाद भी वे उन पर हमला करते रहे।'

आगे उन्होंने बताया कि, 'यह निर्मम हत्या थी। वारदात के समय ये लोग कसाई बन गए थे। शर्मा के शरीर पर 'अंडरवियर' के अलावा एक भी कपड़ा नहीं था। इन लोगों को जेल में रखा जाना चाहिए और मृत्युदंड दिया जाना चाहिए।' पांडे ने कहा, 'इस हत्या के तरीके को अलग-थलग करके नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि दंगों में मारे गए 53 लोगों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। इसलिए, वह संदर्भ भी महत्वपूर्ण है, जिसमें ये दंगे हुए थे।' यह भी कहा गया कि शर्मा ने कभी किसी को उकसाने का काम नहीं किया, बल्कि दोषी खुद ही उन्हें मारने पर उतारू हो गए।

खालिद सैफी ने भी किए थे ताहिर की भूमिका के खुलासे

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य आरोपी खालिद सैफी को भी दबोचा था। हिरासत में पूछताछ के दौरान खालिद सैफी ने दंगों में ताहिर हुसैन और उमर खालिद के साथ अपनी भूमिका का खुलासा किया था। साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले साल फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों में कम से कम 53 लोग मारे गए थे जबकि लगभग 200 अन्य घायल हुए थे।

अदालत ने इन धाराओं में ताहिर को पाया दोषी

13 जुलाई को सुनाए फैसले में कोर्ट ने ताहिर हुसैन को आईपीसी की धारा 149 सह-पठित 302 (साझा उद्देश्य से हत्या), 365 (अपहरण), 188 (सरकारी आदेश की अवहेलना), धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच नफरत या शत्रुता फैलाना), धारा 147, 148 और 149 (दंगा करने और गैरकानूनी रूप से एकत्रित होकर साझा उद्देश्य से अपराध करना) के तहत दोषी ठहराया था। वहीं, अन्य आरोपियों को भी समान धाराओं में दोषी करार दिया गया था।

मामले से जुड़े प्रमुख बिंदु व घटनाक्रम

25 फरवरी 2020- अंकित शर्मा की हत्या

26 फरवरी 2020- दयालपुर थाने में FIR दर्ज

3 जून 2020- पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की

21 अगस्त 2020- कोर्ट ने आरोपपत्र पर संज्ञान लिया

5 फरवरी 2021- पुलिस ने पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

23 जून 2022- पुलिस ने दूसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

9 दिसंबर 2022- पुलिस ने तीसरा पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

23 मार्च 2023- कड़कड़डूमा कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए

13 जुलाई 2026- पांच को दोषी ठहराया, छह को बरी किया

27 जुलाई 2026- सजा पर बहस, अभियोजन पक्ष ने दोषियों के लिए मांगी फांसी

31 जुलाई 2026- अदालत ने दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsअंडरवियर में शव, शरीर पर मिले 51 घाव; इतने निर्मम तरीके से हुई थी अंकित की हत्या