गुरुग्राम के 8 से ज्यादा इलाकों में दो दिन गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबे मॉल व रिहायशी इलाके; सड़कों पर उतरे लोग

पीटीआई, गुरुग्राम, हरियाणा
Follow us on Google News
share

लाइट नहीं रहने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सोहना रोड को जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने दखल देकर जाम खुलवाया। लोगों का बढ़ता गुस्सा देखकर बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और उन्हें लोगों को भरोसा दिलाना पड़ा।

48-hour power cut in Gurugram bring residents out on streets (symbolic image)
गुरुग्राम के 8 से ज्यादा इलाकों में 48 घंटे तक बिजली रही गायब, परेशान लोग सड़कों पर उतरे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गुरुग्राम में सोहना रोड पर बने कई शॉपिंग मॉल और रिहायशी कॉम्प्लेक्स समेत आठ से ज्यादा इलाकों में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं थी, जिसके चलते इन इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि प्रभावित इलाकों में पानी की कमी भी हो गई। इस दौरान सेक्टर 67 की पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी के लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया। हालांकि इसके बाद भी वहां 48 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गायब रही, जिसे बुधवार शाम 5 बजे बहाल किया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान AIRIA मॉल, एलन मॉल, ओकस और पिरामिड सोसाइटी समेत आठ से ज्यादा जगहों पर लगभग दो दिनों तक बिजली कटी रही। सूत्रों ने बताया कि इतने घंटों तक इन इलाकों में लाइट गुल रहने की वजह बिजली सप्लाई नेटवर्क में शॉर्ट सर्किट की वजह से आई परेशानी थी, जिसकी वजह से बिजली कट गई। सूत्र ने बताया कि इन आठों इलाकों में जमीन के नीचे बिजली लाइन बिछाई गई है। जिसमें खराबी आने की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

गुस्साए लोगों ने जाम कर दी सोहना रोड

उधर लाइट नहीं रहने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सोहना रोड को जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने दखल देकर जाम खुलवाया। लोगों का कहना था कि बिजली न होने से उनकी हाउसिंग सोसायटियों में पानी का संकट पैदा हो गया और उनकी जिंदगी पर बुरा असर पड़ा।

स्विचिंग केबल में आई खराबी से परेशान हुए लोग

लोगों का बढ़ता गुस्सा देखकर बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और उन्हें लोगों को भरोसा दिलाना पड़ा। आखिरकार शाम करीब 5 बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई। उधर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के बादशाहपुर SDO सुनील सैनी ने बिजली गायब होने की वजह बताते हुए कहा कि स्विचिंग केबल में खराबी की वजह से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।