गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची की हत्या, कार के नीचे मिला शव; शक के घेरे में एक सगा रिश्तेदार
गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। यहां के शालीमार गार्डन में 4 साल की एक बच्ची की लाश मिली है। आशंका है कि ये हत्या बच्ची के मामा ने की है।

गाजियाबाद में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 4 साल की एक मासूम बच्ची की कार के नीचे लाश मिली है। गाजियाबाद में बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में शक की सुई बच्ची के मामा की तरफ जा रही है। बताया जा रहा है कि आखिरी बार बच्ची अपने मामा के साथ दिखी थी, उसके बाद लाश बरामद हुई है।
मामला गाजियाबाद के बीकानेर 80-फुट रोड का है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे बच्ची का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और बच्ची की पहचान करने का प्रयास भी शुरू कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बच्ची का शमशाद गार्डन के 60 फुट रोड की रहने वाली थी।
मामा पर शक
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि बच्ची का मामा जमील उर्फ छोटू उसे कुछ खिलाने-पिलाने के बहाने घर से ले गया था। आरोप है कि बच्ची के मामा जमील ने पहले बच्ची की हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए शालीमार गार्डन में एक कार के नीचे फेंक दिया। बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पिता राशिद की शिकायत पर टीला मोड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस मामले पर बात करते हुए शालीमार गार्डर जोन के एसीपी ने कहा कि घटना की गंभीरत को देखते हुए जांच में तेजी लाई गई है। आश्वासन दिया गया है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने क्या बताया
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि इस हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। जांच करने वाली टीम इस घटना की जांच कर रही है और छोटे से छोटे सबूतों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके साथ ही अपराधी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी इसकी डिटेल साझा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


