ग्रेनो वेस्ट से NH-91 तक सफर होगा आसान, 4 लेन बनेगी ये सड़क; टेंडर जारी

Mohammad Azam हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से राष्ट्रीय राजमार्ग-91 तक आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। क्षेत्र के छपरौला में बिसरख मार्ग पर रेलवे पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-91 तक की सड़क को चार लेन का किया जाएगा। प्राधिकरण ने सर्वेक्षण कर निविदा जारी कर दी है। एक से दो महीने में काम शुरू होने की उम्मीद है।

ग्रेनो वेस्ट से NH-91 तक सफर होगा आसान, 4 लेन बनेगी ये सड़क; टेंडर जारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से राष्ट्रीय राजमार्ग-91 तक आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। क्षेत्र के छपरौला में बिसरख मार्ग पर रेलवे पुल से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-91 तक की सड़क को चार लेन का किया जाएगा। प्राधिकरण ने सर्वेक्षण कर निविदा जारी कर दी है। एक से दो माह में काम शुरू होने की उम्मीद है।

दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति चौक से जलालपुर होते हुए छपरौला और गाजियाबाद की तरफ जाने वाली सड़क यहां बने रेलवे पुल से आगे सकरी होने के कारण अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। छपरौला में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां हैं। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने रेलवे पुल (बिसरख रोड) से एनएच-91 के बीच की सड़क को चौड़ी करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में दो लेन की इस सड़क को चार लेन का किया जाएगा। दोनों तरफ एक- एक लेन नई सड़क बनाने के साथ डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क छपरौला पुलिस चौकी के पास एनएच-91 से जुड़ती है। इस रास्ते से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि रेलवे पुल से एनएच-91 के बीच की सड़क लगभग एक किलोमीटर लंबी है। इसे चार लेन का किया जाना है। जल निकासी के लिए पुलिया और आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा। निविदा की प्रक्रिया पूरी कर जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को एक साल में काम पूरा करना होगा।

नया वैकल्पिक मार्ग बनाने की भी तैयारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गाजियाबाद के लालकुंआ से सीधे जोड़ने के लिए एक नए वैकल्पिक मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से शाहबेरी और विजयनगर के रास्ते पर लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी। परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक चार लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 से शुरू होकर क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग गांव के बराबर से होकर लालकुंआ के पास जीटी रोड- 91 से जुड़ेगी। नए वैकल्पिक मार्ग की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर होगी।

क्या बोले सीईओ

ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार ने कहा कि जाम की समस्या से निजात के लिए दीर्घकालीन योजना पर काम चल रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में ट्रैफिक के अतिरिक्त भार को संभालने के लिए हमें पूरी तरह तैयार रहना होगा। शहर की सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। एलिवेटेड रोड, अंडरपास और नए वैकल्पिक मार्गों की योजना पर काम चल रहा है। इसमें विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।