रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे दिल्ली, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर कार में मारी टक्कर; 4 की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा रहे कार और बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे दिल्ली, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर कार में मारी टक्कर; 4 की मौत
रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे दिल्ली, बेकाबू ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर कार में मारी टक्कर; 4 की मौत

आशीष धामा, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा से देर रात भीषण हादसे की खबर आई है, जिसमें 4 लोगों की जान चली गई है। घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कट के पास की है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा रहे कार और बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल है।

अनियंत्रित ट्रक ने कार-बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब सवा 11 बजे के आसपास एक ट्रैक ग्रेनो से आगरा की तरफ जा रहा था। जेवर कट के आसपास अचानक ट्रैक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ जाकर एक कार और बाइक से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।

रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे थे दिल्ली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार चारों लोग महाराजगंज से दिल्ली लौट रहे थे। यह लोग रक्षाबंधन पर महाराजगंज गए थे, पर्व मनाने के बाद वापस दिल्ली लौटते समय हादसे का शिकार बन गए। पुलिस के मुताबिक इनमें एक कार चालक है जो राजस्थान का रहने वाला बताया गया है, जबकि शेष तीन दिल्ली के हैं। इनमें से दो नोएडा में नौकरी करते थे। हालांकि अभी उनके नाम व अन्य पहचान के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार की फोटो

क्रेन-कटर की मदद से हटाए गए क्षतिग्रस्त वाहन

हादसे की जानकारी मिलते ही एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया के साथ भारी मात्रा में थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस और राहत टीमों ने ट्रक की चपेट से कार और बाइक को हटाने तथा क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को क्रेन और कटर की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों तरफ करीब चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव, पहचान होना बाकी

एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम की स्थिति बनी है। वही पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsयमुना एक्सप्रेस पर मौत का तांडव! डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, 4 की मौत