
हरियाणा में भूकंप के झटके, कितनी तीव्रता और कहां था केंद्र
हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोपहर 12:13 बजे भूकंप महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई। फिलहाल, किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है।
हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोपहर 12:13 बजे भूकंप महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई। भूकंप का केंद्र रोहतक में 5 किलोमीटर की गहराई पर था।
फिलहाल, किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है। बता दें कि हरियाणा का झज्जर-रोहतक क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से ऐक्टिव जोन में आता है। यहां समय-समय पर भूकंप के छोटे-मोटे झटके आते रहते हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी धरती की सतह मुख्य रूप से सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेट्स लगातार हरकत करती रहती हैं और अक्सर आपस में टकराती हैं। इस टक्कर के कारण उत्पन्न ऊर्जा बाहर की ओर फैलने का रास्ता खोजती है। यही ऊर्जा जब जमीन के अंदर से बाहर आती है तो भूकंप आता है।
यदि आप घर के अंदर हों तो क्या करें
भूकंप के दौरान यदि आप घर के अंदर हों तो जमीन पर झुक जाएं। किसी मजबूत टेबल अथवा फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे पहुंच जाएं। उसे तब तक उसे मजबूती से पकड़कर बैठे रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। यदि आपके पास कोई मेज या डेस्क न हो तो अपने चेहरे तथा सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुक कर बैठ जाएं। शीशे, खिड़कियों, दरवाजों तथा दीवारों से दूर रहें।
यदि आप घर के बाहर हों तो क्या करें
यदि आप घर के बाहर हों तो जहां हों वहीं रहें। बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों तथा बिजली या टेलीफोन आदि की तारों से दूर रहें। यदि आप किसी खुली जगह पर हों तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर, निकास द्वारों तथा इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है।





