दिल्ली में फ्लाईओवर-फुटओवरब्रिज के पास बनेंगे 300 पुलिस बूथ, PWD करेगा तैयार

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi News : दिल्ली का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर में राजधानी में फ्लाईओवर, अंडरपास और एफओबी के पास 300 बूथ बनाने जा रहा है। इस कदम से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी।   

दिल्ली में फ्लाईओवर-फुटओवरब्रिज के पास बनेंगे 300 पुलिस बूथ, PWD करेगा तैयार

Delhi News : राजधानी दिल्ली में फ्लाईओवर, अंडरपास और एफओबी के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 300 बूथ बनाने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अपने खर्च पर इन्हें तैयार करेगी और वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे। इस कदम से लोग अंडरपास और एफओबी का इस्तेमाल बिना किसी डर के रात के समय भी कर सकेंगे। कई बार लोग रात के समय सुरक्षा का अभाव होने के चलते इनका इस्तेमाल करने से कतराते हैं।

बता दें कि दिल्ली में 100 से ज्यादा फ्लाईओवर हैं, जिनके नीचे खाली जगह है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी के अंडरपास और एफओबी के पास भी जगह खाली है। इनमें से कुछ स्थानों पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद लोग इनका इस्तेमाल करने से बचते हैं। इन स्थानों में महिला सुरक्षा एक चिंता का विषय रहती है।

अब पीडब्ल्यूडी और दिल्ली पुलिस मिलकर इन स्थानों को लोगों के लिए सुरक्षित बनाने जा रहे हैं। इन बूथों के बनने से पुलिस को बैठने का स्थान मिलेगा और अपराध भी घटेगा।

पीडब्ल्यूडी निर्माण करेगा

मंत्री ने बताया कि इन बूथ को बनाने में आने वाली लागत का पूरा खर्च पीडब्ल्यूडी उठाएगा। वहीं उस जगह पर पुलिसकर्मी की तैनाती करने एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस आयुक्त से चर्चा की है।

दुकानें खोलने पर विचार

प्रवेश वर्मा ने बताया कि अंडरपास के बेहतर इस्तेमाल के लिए उसमें छोटी-छोटी दुकानें खोलने पर भी विचार चल रहा है। इससे जहां चहल पहल बनी रहेगी तो वहीं लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। लोगों की मौजूदगी बढ़ने से अपराध की आशंका भी घटेगी।

प्रवेश वर्मा, मंत्री, दिल्ली सरकार,''फ्लाईओवर के नीचे और अंडरपास और एफओबी के पास इन बूथों के बनने से पुलिस को बैठने का स्थान मिलेगा और वहां अपराध में भी कमी आएगी।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।