3 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने सौतेले पिता को दबोचा, उसने बताई हैरान करने वाली वजह
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सौतेला पिता बच्चे को पसंद नहीं करता था, और पत्नी सुधा का बच्चे से मिलने के लिए बार-बार अपनी मां के घर जाना पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े की वजह बना हुआ था।

फरीदाबाद में अपने नाना-नानी के घर में हुई 3 साल के बच्चे की नृशंस हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और वारदात के सिलसिले में मृतक के सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बेहद क्रूरता के साथ चाकू से गला काटकर मासूम की हत्या कर दी थी। मृतक का नाम आदित्य था और उसका शव रविवार की सुबह उसकी नानी के घर से बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी सौतेले पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बेटे से मिलने के लिए बार-बार अपनी मां के घर चली आती थी, और यह बात उसे जरा भी पसंद नहीं थी, इसी वजह से उसने बच्चे की जान ले ली।
आरोपी की पहचान सुशांत (23) के रूप में सामने आई है, जिसने करीब सालभर पहले बच्चे की मां सुधा से शादी की थी। सुधा की पहली शादी के छह महीने के अंदर ही उसके पति की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी, लेकिन इससे पहले ही बच्चा सुधा की कोख में आ चुका था और पति की मौत के बाद ही उसका जन्म हुआ था। शादी के बाद आदित्य, फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार में अपने नाना-नानी के घर रहता था।
शुरुआती जांच से पता चला है कि वह व्यक्ति बच्चे को पसंद नहीं करता था, और सुधा का बच्चे से मिलने के लिए बार-बार अपनी मां के घर जाना पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े की वजह बना हुआ था।
फरीदाबाद के SGM नगर के रहने वाले सुशांत और सुधा रविवार को बच्चे के नाना-नानी के घर गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '21 जून की सुबह, मौका पाकर उसने चाकू से गला काटकर बच्चे की हत्या कर दी। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।'
घर के बिस्तर पर मृत मिला था, गले पर थे गहरे घाव
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्चा बिस्तर पर मृत मिला था। उसके गले पर गहरा घाव था और उसके आस-पास खून के धब्बे भी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद, सूरजकुंड पुलिस स्टेशन की टीम, क्राइम ब्रांच की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पीड़ित बच्चे के नाना श्रीराम की शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, 'इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, क्राइम ब्रांच की सेक्टर 16 टीम ने मंगलवार को आरोपी सौतेले पिता सुशांत को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे बुधवार को शहर की अदालत में पेश किया जाएगा।'
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


