गुरुग्राम में बनेंगे 3 नए इंडस्ट्रियल एरिया, 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन खरीदेगा HSIIDC

Mar 01, 2026 07:45 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, अमर मौर्य
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एचएसआईआईडीसी ने 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन चिन्हित की है। ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की जानकारी को देने वाले जमीन मालिकों से खरीदने की योजना बनाई गई है।

गुरुग्राम में बनेंगे 3 नए इंडस्ट्रियल एरिया, 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन खरीदेगा HSIIDC

गुरुग्राम जिले में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन चिन्हित की है। ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की जानकारी को देने वाले जमीन मालिकों से खरीदने की योजना बनाई गई है।

एचएसआईआईडीसी की ओर से 12 गांवों से 1800 एकड़ जमीन खरीदने की तैयारी की जा रही है। इसमें पद्मा स्कीम के तहत पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र 750 एकड़ पर विकसित किया जाएगा। इसमें प्रस्तावित चिन्हित भूमि रामपुर गांव, जनौला, जोरी, और जटोला गांव शामिल है। दूसरा औद्योगिक क्षेत्र पटौदी-फर्रुखनगर में 500 एकड़ जमीन पर विकसित होगा।

नेगोसिएशन के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी

इसमें जटोला, जोरी, सांपका, ताज नगर गांव की जमीन शामिल होगी। तीसरा औद्योगिक क्षेत्र 550 एकड़ में फर्रुखनगर-हरसरू में विकसित करने की योजना है। इसे चार गांव की जमीन पर विकसित करने की योजना है, जिसमें बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर, धाना शामिल है। जमीन मालिक की तरफ से जमीन बेचने की इच्छा जताने के बाद नेगोसिएशन के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी।

ई-भूमि पोर्टल बनाया गया

एचएसआईआईडीसी के चीफ कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने कहा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। राजस्व विभाग के अनुसार, प्रदेश सरकार की ओर से तीन साल पहले जमीन खरीद ई-भूमि पोर्टल बनाया है। अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक इस पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन का विवरण दर्ज किया। इसके बाद सत्यापन और आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें गांवों के जमीन मालिक अपनी जमीन औद्योगिक और शहर विकसित के लिए देने को राजी है। वह अपनी जमीन की जानकारी पोर्टल पर दी है। यह प्रक्रिया भूमि अधिग्रहण नहीं होगी है, इसे धीरे-धीरे सरकार की ओर से खरीदा जाएगा। पहले चरण में जमीन के मालिकों के साथ सीधे एग्रीमेंट होगा। इसके जरिए यह जमीन का दाम तय किया जाएगा। इसके बाद इन औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने का कार्य होगा।

विभाग जमीन बेचने वालों से करता है संपर्क

जिला राजस्व अधिकारी विजय कुमार यादव ने कहा कि जमीन बेचने वालों के लिए सरकार की ओर से तीन साल पहले ई-भूमि पोर्टल शुरू किया गया था। जमीन किस विभाग को दी गई है। इसके बाद विभाग जमीन मालिकों से संपर्क करके सत्यापन करेंगे। इसके बाद उस विभाग की ओर से जमीन खरीद की जाएगी। इसमें एचएसआईआईडीसी की ओर से तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 12 गांवों की 1800 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।

36 गांवों की जमीनों पर सेक्टर विकसित होंगे

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुग्राम में नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए गुरुग्राम के 36 गांवों से 17358 एकड़ जमीन खरीदने की योजना तैयार की गई है। इसमें खेड़की दौला, कादीपुर, सीहीं, हरसरू, बसई, गाडौली, गाडौली कलां, गाडौली खुर्द, बहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, बादशाहपुर, टिकली, पलरा, खरकी, नौरंगपुर, मैदावास, सिकंदरपुर बढ़ा, लखनौला, हयातपुर, नवादा, फतेहपुर, वजीरपुर, कांकरोला, मेवका, धनकोट, खेड़की, माजरा, दौलताबाद, धनवापुर, मोहम्मदपुर हेड़ी, टीकमपुर, बाबूपुर, पवाला, खुशरूपुर, दोरका गांव शामिल हैं। इसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में नए रिहायशी सेक्टर, व्यावसायिक जिले और संस्थागत क्षेत्र तैयार करना है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें