दिल्ली में 25 साल की मेकअप आर्टिस्ट की दोस्त के कमरे में मिली लाश; सुसाइड नोट में किसका जिक्र?
Makeup artist commits suicide in Delhi: पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 25 साल की मेकअप आर्टिस्ट ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की की लाश दोस्त के घर से बरामद हुई है। मामले में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Makeup artist commits suicide in Delhi: पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 25 साल की मेकअप आर्टिस्ट ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की की लाश दोस्त के घर से बरामद हुई है। मामले में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतका ने एक परिचित व्यक्ति का जिक्र किया है। पुलिस अब आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।
दोस्त के कमरे में लटकी मिली लाश
पुलिस के मुताबिक, 26 मई को दोपहर करीब 2:15 बजे निहाल विहार थाने में घटना की PCR कॉल मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां युवती अपने दोस्त के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस ने तुरंत उसे पास के बालाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।
सुसाइड नोट में किसका जिक्र
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ‘एंटे-मॉर्टम हैंगिंग’ यानी फांसी लगाना बताई गई है। जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतका ने एक परिचित व्यक्ति की कथित भूमिका का उल्लेख किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड नोट और अन्य सबूतों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने (abetment to suicide) का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जाएगी, ताकि मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।
आपको बताते चलें कि दिल्ली पुलिस ने उत्तरपूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में 22 वर्षीय एक युवक की प्रतिशोध के कारण गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना 19 और 20 मई की दरमियानी रात के दौरान हुई, जब पुलिस को श्याम लाल कॉलेज के पास गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि मौजपुर के रहने वाले घायल अमानुल्लाह कुरैशी को उसके परिजन जीटीबी अस्पताल ले गए थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए जिसके बाद वेलकम थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सैफी उर्फ अब्दुल (27) और अमीर आलम (22) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

