Hindi Newsएनसीआर News250 arogya mandir in delhi target of more than 1000 says cm rekha gupta
दिल्ली में अब 250 आरोग्य मंदिर, 1000 से ज्यादा जगहों पर खोलेगी रेखा गुप्ता सरकार

दिल्ली में अब 250 आरोग्य मंदिर, 1000 से ज्यादा जगहों पर खोलेगी रेखा गुप्ता सरकार

संक्षेप:

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब तक लगभग 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किये जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य दिल्ली में 1000 से अधिक आरोग्य मंदिर स्थापित करने का है। बड़े अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए कॉलोनी स्तर पर ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं अत्यंत आवश्यक है।

Nov 26, 2025 06:55 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के शक्ति नगर से 70 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक एवं सामान्य दवाओं की निशुल्क उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, जरूरी टीकाकरण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब तक लगभग 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किये जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य दिल्ली में 1000 से अधिक आरोग्य मंदिर स्थापित करने का है। बड़े अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए कॉलोनी स्तर पर ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं अत्यंत आवश्यक है। सरकार का यह भी लक्ष्य है कि राजधानी की प्रत्येक विधानसभा में कुल 15 ऐसे केंद्र खोले जाएं। उन्होंने आवश्यक नागरिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने में विफल रहने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि दशकों के शासन के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी के बड़े हिस्से में अब भी पानी और सीवर लाइनों का अभाव है।

इन जगहों पर हुई शुरुआत

आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत एमसीडब्ल्यू बुराड़ी, बख्तावरपुर गांव, सामुदायिक भवन नबी करीम, देव नगर, घेवरा गांव, सी ब्लॉक सुल्तानपुरी, एस ब्लॉक मंगोलपुरी, एमसीडब्ल्यू सेंटर विवेक विहार, डीजीडी कड़कड़डूमा कोर्ट, एमसीडब्ल्यू टैगोर गार्डन, फतेह नगर सहित 70 स्थानों पर हुई है।

ये सुविधाएं मिलेंगी

आरोग्य मंदिर में मुफ्त में कई तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें नियमित स्वास्थ्य जांच, 14 से अधिक प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच (जैसे ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, डेंगू) और 79 अन्य एडवांस जांचें (जैसे लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायरॉयड) शामिल हैं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।