मोदी सरकार गिराने के लिए नमाज पढ़ते हैं 22 करोड़ मुसलमान: अवध ओझा
आम आदी पार्टी के पूर्व नेता अवध ओझा ने कहा कि मोदी सरकार गिराने के लिए 22 करोड़ मुसलमान नमाज पढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से मुसलमान परेशान है।

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने कहा है कि देश के 22 करोड़ मुसलमान मोदी सरकार को गिराने के लिए नमाज पढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वजह से देश के मुसलमान परेशान हैं। ओझा ने एक पॉडकास्ट के दौरान यह टिप्पणी की है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि इस देश के लोग पाकिस्तान और मुसलमान पर ताली बजाते हैं।
सोनू शर्मा नाम के एक यूट्यूब चैनल पर रविवार को अपलोड किए गए पॉडकास्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में अवध ओझा ने पहले तो कुछ बातें लोकतंत्र को लेकर कही और फिर जनता के पाकिस्तान-मुसलमान के नाम पर खुश होने का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे नेता क्या करते हैं, भाषण देने जाते हैं, वह यदि राष्ट्रीय आय पर बोले तो पब्लिक सो जाएगी, बैठी रहेगी। क्योंकि उसे जाते वक्त समोसे चाय का वादा किया गया है। वह बैठी रहेगी। नेता सोचता है ताली नहीं बची फिर वह कहता है कि पाकिस्तान को धूल में मिला देंगे पब्लिक खड़े होकर ताली बजाएगी। नेता को तो ताली बजवानी है ना। जिस देश में पब्लिक पाकिस्तान पर ताली बजाती हो....? हमें पाकिस्तान से लड़ना है, वह भूखा नंगा देश। वह नंगा है, हम कुर्ता पायजामा पहने हैं, हम उससे लड़ेंगे वह हमारा कुर्ता पायजामा फाड़ देगा। हमें लड़ना ही है तो चाइना से लड़ना है। सूट बूट पहने इनकी टाई खींच लाए, घड़ी लाए। झोपड़पट्टी में कूदोगे डकैती के लिए।'
मुसलमानों के नमाज पर क्या बोले अवध ओझा
ओझा ने कहा कि इस देश को पता नहीं कब समझ में आएगा कि नंगे से नहीं लड़ना है। उन्होंने कहा कि मुसलमान मोदी सरकार गिराने के लिए नमाज पढ़ रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है और इसको लेकर वे परेशान हैं। ओझा ने कहा, 'पाकिस्तान पर ताली बजा रहे हैं, मुसलमान पर ताली बजा रहे हैं। मुसलमानों को हमने ठीक कर दिया... वह पहले से ठीक है। वह खुद ही बेचारे परेशान हैं, 22 करोड़ नमाज पढ़ रहे हैं मोदी की सरकार नहीं गिर रही है, उनको पता नहीं चल रहा है कि कहां दिक्कत है, नमाज गलत पढ़ रहे हैं, आयत उल्टी सीधी हो जा रही है। जो बेचारे खुद दुविधा में हैं। 22 करोड़ आदमी नमाज पढ़ रहा है... यहां चार आदमी बद्दुआ दे दे तो आदमी का घर खत्म हो जाता है। लोग कहते हैं कि हमने बद्दुआ दी इसलिए इनके साथ ऐसा हो रहा है। जहां 22 करोड़ आदमी नमाज पढ़ रहे हैं, वो समझ नहीं पा रहे हैं, गलत डायरेक्शन में जा रही है, मालिक हमारी सुन नहीं रहा है।'
अपनी हार पर क्या बोले अवध ओझा
अवध ओझा ने पॉडकास्ट में पटपड़गंज सीट से अपने चुनाव लड़ने और हार को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मैं हारा नहीं। मैं रनर हूं। राहुल गांधी जी हारते हैं, मैं नहीं हारता। चुनाव में पहले दिन जब मैं गया तो पार्टी के पदाधिकारी आहत थे, हमको लड़ा देते, 15 साल से मर रहे हैं, बेवकूफ है। मैं समझ गया कि उनका गुस्सा जायज है। इन्हें प्रेम से मनाना पड़ेगा। जितने कार्यकर्ता थे उनके घर जाकर हाथ जोड़ना शुरू किया। धीरे-धीरे पूरी पार्टी मेरे साथ हो गई। मैं अपने विरोधी से नहीं हारा, मोदी जी से हारा हूं। मोदी जी ने मेरे विरोधी कै पैर छू लिया। प्रधानमंत्री किसी का पैर छू लो वो भी पटपड़गंज का इलाका जहां 70 फीसदी लोग भाजपा के हैं। बड़ी मुश्किल से तो मैंने उनसे कहा था पूर्वांचल, पूर्वांचल। लोग तैयार हुए थे, लेकिन मोदी जी ने पैर छू लिया तो उनका ग्राफ बढ़ा। अब एक ही रास्ता था कि ओबामा मेरा पैर छू लेते। पटपड़गंज के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। जब मैं शुरू में गया था लोगों ने कहा था कि 1000 वोट मिलेंगे। मुझे शुभचिंतकों ने कहा था कि चुनाव मत लड़ो बहुत हालात खराब है। उन्होंने कहा था कि जमानत जब्त हो जाएगी। मैं नहीं माना तो उन्होंने मेरा साथ दिया।'
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


