दिवाली-छठ पर दिल्ली के 4 बड़े रेलवे स्टेशनों की बढ़ी सुरक्षा, 2040 RAF जवान तैनात; 24 घंटे निगरानी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आरपीएफ के 1300 अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। अब इन स्टेशनों पर कुल 2040 जवान 24 घंटे सुरक्षा की कमान संभालेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन सुचारू रखने और विशेष निगरानी के लिए यह व्यवस्था की गई है। जानिए स्टेशनों के नाम।

दिवाली-छठ पर दिल्ली के 4 बड़े रेलवे स्टेशनों की बढ़ी सुरक्षा, 2040 RAF जवान तैनात; 24 घंटे निगरानी
दिवाली-छठ पर दिल्ली के 4 बड़े रेलवे स्टेशनों की बढ़ी सुरक्षा, 2040 RAF जवान तैनात; 24 घंटे निगरानी

दीपावली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच दिल्ली के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली समेत प्रमुख स्टेशनों पर आरपीएफ के 1300 अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। अब इन स्टेशनों पर कुल 2040 जवान 24 घंटे सुरक्षा की कमान संभालेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन सुचारू रखने और विशेष निगरानी के लिए यह व्यवस्था की गई है।

रेलवे अधिकारी के मुताबिक नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। अलग-अलग शिफ्ट में इन्हें तैनात किया जाएगा और आरपीएफ के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

उनकी जिम्मेदारी स्टेशन परिसर में सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही यात्रियों की आवाजाही को सुचारू रखना है, ताकि यात्रियों को स्टेशन परिसर में आने-जाने और ट्रेन पकड़ने में परेशानी न हो। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी सतर्क रहने की अपील की है और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों को देने को कहा गया है।

दीपावली और छठ के दौरान दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। त्योहारों पर घर पहुंचने की जल्दबाजी में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटती है। खासकर नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार भीड़ के कारण स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में रेलवे प्रशासन हर साल अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और निगरानी के इंतजाम करता है, ताकि यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिवाली-छठ पर दिल्ली के 4बड़े रेलवे स्टेशनों की बढ़ी सुरक्षा, 2040 RAF जवान तैनात