2000 करोड़ के घोटाले में केजरीवाल की क्या थी भूमिका, पूर्व CM की हो जांच; BJP की मांग

May 01, 2025 05:29 am ISTSneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप सरकार में मंत्री रहे मनीष और सत्येंद्र जैन पर एसीबी ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

2000 करोड़ के घोटाले में केजरीवाल की क्या थी भूमिका, पूर्व CM की हो जांच; BJP की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप सरकार में मंत्री रहे मनीष और सत्येंद्र जैन पर एसीबी ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त रही। सचदेवा ने कहा कि सत्ता में आते ही तत्कालीन सीएम ने घोटालों की नींव रख दी थी। भाजपा उसी समय से घोटालों के खिलाफ आवाज उठा रही थी।

2015-16 में आप सरकार ने स्कूलों में 12,748 क्लास रूम बनाने के लिए 2,892 करोड़ रुपये का बजट आवंटन कर डाला। एक कमरे के निर्माण पर 24 लाख का खर्च दिखाया गया। यह पीडब्लूडी के मैनुअल के खिलाफ है। भाजपा के तीन पदाधिकारियों कपिल मिश्रा, हरीश खुराना और नीलकांत बख्शी ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा एवं लोकायुक्त में शिकायत भी दर्ज कराई। वह प्रारम्भिक जांच 7/8 वर्ष से दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के सहयोग के अभाव में लटकी रही। अब जांच में स्थिति साफ होगी। उन्होंने मांग की कि इस मामले में तत्कालीन सीएम की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने कहा-दोषियों को मिले सजा

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने क्लास रूम में हुए कथित घोटाले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि कांग्रेस द्वारा दिल्ली के स्कूलों में क्लास रूम घोटाले को उजागर करने के बाद ही एसीबी ने पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस घोटाले के दोषियों कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यादव ने कहा कि शराब घोटाले की तरह की स्कूलों के क्लास रूम घोटाले को भी कांग्रेस ने उजागर किया था। यादव ने उम्मीद जताई कि एसीबी इस मामले में निष्पक्ष जांच करके जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उनको सजा दिलवाएगी।

सरकार डराने के लिए दर्ज करा रही केस : आप

आप ने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक और केस दर्ज होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आप ने कहा कि सरकार काम नहीं करना चाहती है, इसलिए सिसोदिया समेत उनकी पार्टी के अन्य नेताओं पर बेबुनियाद मामले दर्ज करा रही है। आप को डराने के लिए यह सब किया जा रहा हैआप ने कहा कि यह महज संयोग नहीं है कि दुर्गेश पाठक को गुजरात का सहप्रभारी नियुक्त करते ही उनके खिलाफ केस दर्ज हो जाता है। सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जैसे ही पंजाब में भूमिका दी जाती है, उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज हो जाती है।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें