Hindi Newsएनसीआर News200 villages and 33 wards of Palwal district in Haryana have been declared drug-free NCR
पलवल ने कर दिया 'कमाल', जिले के 200 गांव और 33 वार्ड हुए नशा मुक्त; युवाएं ने ऐसे बनाई नशे से दूरी

पलवल ने कर दिया 'कमाल', जिले के 200 गांव और 33 वार्ड हुए नशा मुक्त; युवाएं ने ऐसे बनाई नशे से दूरी

संक्षेप:

फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सार्थक नतीजे सामने आए हैं। पलवल जिले के 200 गांवों और 33 वार्ड नशा मुक्त घोषित किए गए हैं। यहां युवाओं ने नशे से दूरी बना ली है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

Jan 03, 2026 09:57 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, पलवल
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सार्थक नतीजे सामने आए हैं। पलवल जिले के 200 गांवों और 33 वार्ड नशा मुक्त घोषित किए गए हैं। यहां युवाओं ने नशे से दूरी बना ली है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, पलवल पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लंबे समय से अभियान चलाया हुआ है। इस प्रयास का अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं। पुलिस, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की भागीदारी से जिले में नशा विरोधी माहौल बना है। इसी अभियान के तहत नशा पीड़ित 197 लोगों का इलाज कराकर उन्हें दोबारा समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को शिक्षा और खेल गतिविधियों से जोड़ना सबसे प्रभावी तरीका है। इसी सोच के तहत जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यक्रम और संवाद अभियान चलाए गए।

इन प्रयासों से युवाओं का रुझान नशे से हटकर पढ़ाई और खेल की ओर बढ़ा है। कई युवाओं ने खुद नशा छोड़ने की पहल की है। पुलिस का मानना है कि जब युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है तो नशे के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होती है।

पंचायतों ने नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाया

एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि नशा मुक्त घोषित गांवों में ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे अहम रही है। पंचायतों ने नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाया और गांव स्तर पर सख्त निगरानी रखी। उन्होंने अन्य पंचायतों से अपील की कि वे नशा मुक्त गांवों को रोल मॉडल मानें और अपने गांवों को भी नशा मुक्त बनाएं। पुलिस प्रशासन पंचायतों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि समाज से नशे की जड़ पूरी तरह खत्म की जा सके।

परिवारों को राहत, गांवों में सकारात्मक संदेश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान नशा पीड़ित 197 लोगों की पहचान कर उनका इलाज कराया गया। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मदद से इन लोगों को परामर्श और इलाज दिया गया। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद इन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। इससे न सिर्फ परिवारों को राहत मिली, बल्कि गांवों में भी सकारात्मक संदेश गया है कि नशे से दूरी बनाएं।

नूंह में भी अभियान चलाया

पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने नूंह जिले के गांव आकेड़ा में डोर टू डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। एसपी नूंह राजेश कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत टीम ने जिंदगी को हां, नशे को ना का संदेश दिया। ग्रामीणों को नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई। वहीं, साइबर अपराध से बचाव, साइबर हेल्पलाइन 1930 और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।