दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव रोकने को बनेगी 2.1 KM ड्रेन और नई सड़क, बजट भी मंजूर

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे के नरसिंहपुर में सर्विस रोड पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए नई ड्रेन बनाई जाएगी। एचएसआईआईडीसी को इसके लिए 9 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इसमें 2.1 किलोमीटर लंबी ड्रेन और 15 मीटर चौड़ी नई सड़क का निर्माण शामिल है। 

Gurugram, India-January 21, 2026: A view Delhi-Jaipur highway near Manesar Village, an RTI has revealed that 41 deaths have happened on Delhi Jaipur highway from Kherki Daula to Rajasthan board till Jaisinghpur Khera in last two years, in Gurugram, India, on Wednesday, 21 January 2026. (Photo by Parveen Kumar/Hindustan Times)

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे के नरसिंहपुर में सर्विस रोड पर जलभराव से निजात दिलाने के लिए नई ड्रेन बनाई जाएगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को इसके लिए 9 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इसमें 2.1 किलोमीटर लंबी ड्रेन और 15 मीटर चौड़ी नई सड़क का निर्माण शामिल है। बारिश से पहले ड्रेन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

एचएसआईआईडीसी नरसिंहपुर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की तैयारी में है। नई ड्रेन बनाने के साथ सड़क और पाइपलाइन परियोजना से बरसाती पानी की निकासी होगी। इससे सड़क पर जलभराव न होने से जाम की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए 800 एमएम की पाइपलाइन होगी, ताकि बारिश का पानी सीधे ड्रेन में चला जाएगा। सड़क पर जलभराव नहीं होगा। एचएसआईआईडीसी मुख्यालय से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की मंजूरी के साथ बजट पर मुहर लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि हर साल नरसिंहपुर के पास जलभराव की समस्या होती है।

बारिश से पहले निर्माण पूरा करने का प्रयास

एचएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग ने कहा कि नरसिंहपुर से बादशाहपुर तक नई ड्रेन और सड़क बनाने के लिए नौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। अब टेंडर जारी करके अगले माह से ड्रेन बनाने का काम शुरू होगा। नरसिंहपुर में जलभराव की स्थायी समाधान कराने में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने सहयोग दिया है। उनके निर्देश पर यह नई ड्रेन बनाने से लेकर बजट की मंजूरी दिलवाई गई है। बारिश से पहले ड्रेन पूरा करने की कोशिश रहेगी ताकि नरसिंहपुर में जलभराव से जाम न लगे।

औद्योगिक क्षेत्र को भी लाभ होगा

बारिश के दिनों में नरसिंहपुर में जलभराव होने से हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हो जाती है। दस-दस घंटे तक ट्रैफिक बाधित होता है। यहां पर एनएचएआई, जीएमडीए और नगर निगम पंप लगाकर पानी की निकासी करते हैं। इससे हाईवे किनारे औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों और नरसिंहपुर में पानी भर जाता है। नई ड्रेन बनने से कंपनियों से लेकर नरसिंहपुर में जलभराव नहीं होगा।

सड़कों के किनारे पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने की तैयारी

वहीं, लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाकर उन्हें सुंदर बनाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत सोहना, पटौदी समेत प्रमुख सड़कों की मरम्मत के साथ उनके किनारे पौधरोपण और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे प्रदूषण में भी कमी लाई जाएगी। पीडब्लूडी के अनुसार गुरुग्राम के ग्रामीण क्षेत्र में 600 किलोमीटर लंबी सड़क का रखरखाव का जिम्मा विभाग के पास है। सोहना और पटौदी में 41 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कार्य जारी है। मरम्मत के साथ सड़कों के किनारे पौधरोपण किया जाएगा। सड़कों के रखरखाव में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव रोकने को बनेगी 2.1 KM ड्रेन व नई सड़क, बजट भी मंजूर