Hindi Newsएनसीआर News1984 sikh riots balwan khokhar furlough plea delhi high court notice
1984 सिख दंगे: दोषी बलवान खोखर की फरलो अर्जी, HC का दिल्ली सरकार को नोटिस

1984 सिख दंगे: दोषी बलवान खोखर की फरलो अर्जी, HC का दिल्ली सरकार को नोटिस

संक्षेप:

1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस पार्षद बलवान खोखर ने 21 दिनों की फरलो मांगी है, जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर 17 नवंबर तक जवाब मांगा है।

Nov 07, 2025 01:14 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस पार्षद बलवान खोखर की याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस थमा दिया है। खोखर ने 21 दिनों की फरलो (अस्थायी रिहाई) मांगी है, ताकि परिवार से मिल सकें और सामाजिक रिश्ते निभा सकें। कोर्ट ने मामले को 17 नवंबर को अगली सुनवाई के लिए टाल दिया है। अब देखना ये है कि तिहाड़ की सलाखों के पीछे से बाहर निकलने का ये नया दांव काम आता है या नहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरकार ने ठुकराई अर्जी, खोखर ने ठोका हाईकोर्ट का दरवाजा

दिल्ली कैंट क्षेत्र में 1-2 नवंबर 1984 को पांच सिखों की हत्या और गुरुद्वारे में आगजनी के मामले में दोषी ठहराए गए खोखर की फरलो याचिका पहले दिल्ली सरकार ने खारिज कर दी थी। लेकिन खोखर ने हार नहीं मानी और हाईकोर्ट में चुनौती दे डाली। उनका तर्क है पहले भी कई बार फरलो मिली, कोई गड़बड़ नहीं हुई। वहीं कोर्ट ने अब अधिकारियों से जवाब तलब कर लिया है।

41 साल बाद भी न्याय की जंग, क्या मिलेगी राहत?

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भड़के उन काले दिनों की याद अब भी ताजा है। खोखर को 2013 में ट्रायल कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई, जिसे 2018 में हाईकोर्ट ने बरकरार रखा। सज्जन कुमार जैसे बड़े नाम भी इसी केस में फंसे। अब 66 साल की उम्र में बीमारियां और परिवार की याद सता रही हैं। हाईकोर्ट का ये कदम क्या खोखर को थोड़ी राहत देगा, या दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई और लंबी हो जाएगी? ये तो अगली सुनवाई को ही पता चलेगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।