गाजियाबाद में संवरेगी 192 सड़कों की सूरत, पांचों विधानसभा क्षेत्र में होंगे मरम्मत-चौड़ीकरण के काम

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में रहने वालों को जल्द ही टूटी-फूटी और गड्ढों वाली सड़कों से निजात मिल सकती है। पीडब्ल्यूडी ने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की 192 सड़कें संवारने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे हैं।

Road construction Representative image
सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य - AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की 192 सड़कें जल्द दुरुस्त की जाएंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजे हैं। फिलहाल 20 सड़कों के प्रस्ताव मंजूर हो गए हैं। सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण से लोगों को राहत मिलेगी।

संपर्क मार्ग और मुख्य सड़कों के गड्ढों में तब्दील होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कों के बदहाल होने से हादसा होने का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया और ई-रिक्शा सवार को उठानी पड़ रही है। ई-रिक्शा का गड्ढों में गिरने का डर रहता है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी ने विधानसभा वार सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण और सुरक्षा के इंतजाम कराने के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों की कुल 192 सड़कों पर काम कराया जाएगा। इनमें सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण, चौड़ीकरण और सुरक्षा के काम होंगे।

दुहाई-रावली रोड होगा चौड़ा

एक्सईएन रामराजा ने बताया शासन ने 20 सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण के प्रस्ताव स्वीकार किए हैं। शेष प्रस्ताव जल्दी पास हो जाएंगे। उन्होंने बताया दुहाई-रावली मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। पाइप लाइन वाया सुल्तानपुर मिलक चाकरपुर मार्ग का नवीनीकरण होगा। अगले महीने के आखिरी तक कई सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कराए जाएंगे।

इस समय परेशानी हो रही

देहात क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी। कई मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग के बदहाल होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। अंधेरा होने से दोपहिया और ई-रिक्शा सवार को सड़कों पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। इस कारण हादसा होने की आशंका रहती है। किसानों को भी खेतों तक आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।

रामराजा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, ''पांचों विधानसभा क्षेत्रों की 192 सड़कें दुरुस्त होंगी। सुरक्षा के इंतजाम भी कराए जाएंगे। शासन ने 20 सड़कों के प्रस्ताव मंजूर कर लिए हैं। शेष प्रस्ताव भी जल्द स्वीकार होने की उम्मीद है।

यूपीसीडा ने ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाए

लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में यूपीसीडा द्वारा अंसल कॉलोनी के पास ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर रोड पर यूपीसीडा द्वारा विकसित की गई अंसल कॉलोनी है। यूपीसीडा निर्माण के अधिशासी अभियंता एन के जैन ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने असामाजिक तत्वों द्वारा ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। सोमवार दोपहर अधिकारियों ने ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से हटाया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगाजियाबाद में संवरेंगी 192 सड़कें, पांचों विस में होंगे मरम्मत-चौड़ीकरण का काम