काम की बात: दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद और मेरठ जाने वाली 18 ट्रेनें रद्द, कब तक होगी दिक्कत
दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद और मेरठ जाने वाली कई ट्रेनें 4 अक्तूबर तक नहीं चलेंगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर काम चलने के कारण 10 दिन तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेनों के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी कर लेने की सलाह दी है।

दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादाबाद और मेरठ जाने वाली 18 ट्रेनें अगले कुछ दिनों तक रद्द रहेंगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पटरियों और स्लीपरों की मरम्मत के लिए 10 दिन का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इसके चलते दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-मुरादाबाद और दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली कई लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
उत्तर रेलवे ने 18 ट्रेनों को अलग-अलग अवधि में रद्द करने की घोषणा की है। इसके अलावा कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले जाएंगे। रेलवे के अनुसार गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर जंग लगी पटरियों को बदला जाएगा। इसके साथ ही टूटे-फूटे और छेद वाले स्लीपरों को हटाकर नए स्लीपर बिछाए जाएंगे। इनके लिए 10 दिन तक ट्रेन यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले ट्रेनों के समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी कर लेने की सलाह दी है, ताकि परेशानियों का सामना न करना पड़े।
ये ट्रेन रद्द रहेंगी
● नई दिल्ली-गाजियाबाद
● गाजियाबाद-नई दिल्ली
● पलवल-गाजियाबाद जंक्शन
● गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन
● दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद
● साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन
● दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद
● गाजियाबाद-पलवल
● हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद
● गाजियाबाद-नई दिल्ली
● नई दिल्ली-गाजियाबाद
● गाजियाबाद-नई दिल्ली
● नई दिल्ली-गाजियाबाद
● गाजियाबाद-नई दिल्ली
● मुरादाबाद-गाजियाबाद
● गाजियाबाद-मेरठ सिटी
● मेरठ सिटी-गाजियाबाद
● गाजियाबाद-मुरादाबाद


