छोटे भाई को थप्पड़ मारने पर बवाल, दिल्ली में 15 साल के नाबालिग की बेरहमी से हत्या
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक 15 साल के नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छानबीन के बाद हत्या के आरोप में एक 17 साल के नाबालिग को पकड़ लिया।

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक 15 साल के नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छानबीन के बाद हत्या के आरोप में एक 17 साल के नाबालिग को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
उत्तर पूर्वी जिला डीसीपी आशीष मिश्रा के अनुसार, नौ मई की देर शाम न्यू उस्मानपुर पुलिस को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से मामले की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि एक गंभीर रूप से घायल लड़के को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, जिसे चाकू घोंपा गया है। सूचना पाते ही पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि 15 वर्षीय पीड़ित किशोर को उसके परिजन लहूलुहान अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया थथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने वारदातस्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जांच के लिए कई अहम सुबूत इकट्ठा किए।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के स्पष्ट कारणों की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की जा सके। इधर वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने इलाके में मुखबिरों और मिले अन्य सुरागों के आधार पर तेजी से काम करते हुए वारदात में शामिल 17 साल के नाबालिग को सफलतापूर्वक धर दबोचा। आरोपी की सटीक निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया मुख्य हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया है।
यह था पूरा विवाद
मृतक की पहचान अयान मंसूरी के रूप में हुई है। अयान परिवार के साथ ब्रह्मपुरी के गड्ढे वाले मस्जिद गौतम विहार के गली संख्या सात में रहता था। परिवार में पिता सगीर अहमद, मां शबीना, दो भाई सानिब और अलतमश है। अयान 10वीं कक्षा का छात्र था। अयान के पिता कबाड़ का काम करते हैं।
परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम के अयान का छोटा भाई सानिब घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि दो लड़के आपस में लड़ रहे थे। वह वहां खड़ा हो गया। इसी बीच एक लड़के ने उसे थप्पड़ मार दिया। सानिब ने यह बात अपने घर बताई। थप्पड़ मारने का पता चलने पर अयान अपने एक दोस्त के साथ उसकी स्कूटी से के ब्लॉक, गली नंबर चार, गड्ढे वाली गली में पहुंच गया। यहां व उन लड़कों से भाई को थप्पड़ मारने को लेकर बात करने लगा, तभी आरोपियों ने उस पर चाकू से एक के बाद एक कर सात बार चाकू से वार किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

