ग्रेटर नोएडा की ये 15 सड़कें होंगी चौड़ी, 2-2 लेन और जोड़ने की तैयारी; टेंडर हुआ जारी

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। प्राधिकरण ने एक साथ 15 से अधिक सड़कों को चौड़ा करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा की ये 15 सड़कें होंगी चौड़ी, 2-2 लेन और जोड़ने की तैयारी; टेंडर हुआ जारी

ग्रेटर नोएडा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए मुख्य सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। प्राधिकरण ने एक साथ 15 से अधिक सड़कों को चौड़ा करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए 4 लेन की सड़क को 6 लेन का बनाया जाएगा। वहीं, 6 लेन की सड़क को 8 लेन करने की योजना बनाई गई है। इन कार्यों पर सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा सर्विस मार्ग को भी दुरुस्त किया जाएगा। अधूरे सर्विस मार्ग चिह्नित कर लिए गए हैं। सड़कों को चौड़ा करने का काम एक से दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक के दबाव वाली कई सड़कों को चौड़ा करने का काम पहले से चल रहा है। इसके अलावा गोलचक्कर का आकार भी छोटा किया जा रहा है।

इन सड़कों को चौड़ा किया जाएगा

जिन सड़कों को चौड़ा किया जाना है उनमें सेक्टर-36, 37 और सेक्टर पाई-1,2 के बीच ऐच्छर टी पॉइंट से 60 मीटर चौड़ी सड़क को 130 मीटर चौड़ी सड़क, नवादा से डेल्टा गोलचक्कर वाया ओमेक्स से साई मंदिर गोलचक्कर तक शामिल है। इसके अलावा सेक्टर- 2 और 3 के गोलचक्कर से तुस्याना, सूरजपुर पुलिस चौकी से डेंसो कंपनी तक डीएससी (दादरी-सूरजपुर- छलेरा) मार्ग, सेक्टर सिग्मा-1,2 और सेक्टर-36, 37 के बीच की 60 मीटर चौड़ी सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए शहर की सभी मुख्य सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट के संचालन के बाद ट्रैफिक का दबाव और अधिक बढ़ेगा। भविष्य को देखते हुए सड़कों के विस्तार की योजना बनाई गई है। इससे आगामी 20-25 सालों तक कोई दिक्कत नहीं होगी।''

रिपोर्ट - सीएल मौर्य

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।