गुरुग्राम में 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में हुए थे दाखिल

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, गौरव चौधरी
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है। पकड़े गए ये लोग एक बांग्लादेशी कएजेंट की मदद से बंगाल से सटे कालियागंज बॉर्डर के रास्ते भारत में दाखिल हुए। ये सभी पुलिस से बचने के लिए यहां मजदूर के वेश में रह रहे थे।

गुरुग्राम पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इन सभी को अब कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस उनके देश (डिपोर्ट) किया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुग्राम पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने इन 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। ये सभी बिना विजा के अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और यहां गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों से रह रहे थे।

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-39 को शहर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) हितेश यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर जांच की गई।

पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न निर्माणाधीन साइटों और झुग्गियों में छापेमारी की। इस दौरान वहां रह रहे संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस टी को 13 ऐसे लोग मिले, जो बांग्लादेशी मूल के थे। पुलिस को जांच में इनके पास से बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बॉर्डर पार कर भारत में ली थी एंट्री

पकड़े गए इन बांग्लादेशी घुसपैठियों ने गुरुग्राम पुलिस की पूछताछ में ये खुलासा किया कि वे कालियागंज बॉर्डर के रास्ते एक बांग्लादेशी एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत की सीमा में घुसे थे। भारत आने के बाद वे गुरुग्राम में मजदूर का भेष बनाकर रह रहे थे ताकि किसी को भी उन पर शक न हो।

इन जगहों पर चल रही है सघन चेकिंग

गुरुग्राम पुलिस ने साफ किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। पुलिस झुग्गी-झोपड़ियां,कच्ची कॉलोनियां, किराये के मकानों और पीजी, औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों की तलाश में जुटी है।

बता दें कि, भारत या गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दिल्ली-एनसीआर के शहरों समेत कई राज्यों से अवैध बांग्लादेशियों को पकड़कर का डिपोर्ट कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब भी अनेक ऐसे लोग अपनी असली पहचान और हुलिया छुपाकर देशभर में अलग-अलग जगहों पर रह रहे हैं। हाल की में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारी संख्या में बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा भारत छोड़ने की तस्वीरें सामने आई थीं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुरुग्राम में 13 बांग्लादेशी घुसपैठिये दबोचे, अवैध रूप से भारत में हुए थे दाखिल