दिल्ली के महरौली में 11 साल की लड़की को अगवा कर रेप के बाद मार डाला; कैब ड्राइवर गिरफ्तार

नई दिल्ली, पीटीआई
Follow us on Google News
share

दिल्ली के महरौली में अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही 11 साल की लड़की को एक एक कैब ड्राइवर ने अगवा कर दुष्कर्म के बाद मार डाला। आरोपी कैब ड्राइवर बिहार का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने अपराध के कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के महरौली में 11 साल की लड़की को अगवा कर रेप के बाद मार डाला; कैब ड्राइवर गिरफ्तार

साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में एक कैब ड्राइवर द्वारा 11 साल की लड़की को फुटपाथ से अगवा कर कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर सोमवार सुबह 5 बजे लड़की का उस वक्त किडनैप कर लिया था, जब वह अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी।पीड़िता के परिवार को जागने के कुछ देर बाद बेटी के गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सीसीटीवी से मिला आरोपी का सुराग

पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का सुराग लगाने के लिए तुरंत ही पुलिस की कई टीमें बनाई गईं और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस ने लड़की को अगवा करने वाले आरोपी की पहचान एक कैब ड्राइवर के तौर पर की और कुछ ही घंटों में उसे ढूंढ निकाला।

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दी थी लाश

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की के अपहरण, उसके साथ यौन शोषण और फिर उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरोपी कैब ड्राइवर ने पुलिस को यह भी बताया कि गिरफ्तारी से बचने और सबूत मिटाने के लिए उसने लड़की की लाश को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे फेंक दिया था।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लड़की की लाश को उस जगह से बरामद करके मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीमों ने लड़की को अगवा किए जाने वाले क्राइम स्पॉट और उसकी लाश मिलने वाले दोनों स्थानों से सबूत इकट्ठा किए हैं। अपराध का घटनाक्रम और आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के लिए आगे की जांच चल रही है।

बिहार का रहने वाला है आरोपी कैब चालक : डीसीपी

अनंत मित्तल, डीसीपी, साउथ दिल्ली ने बताया, ''यह मामला सोमवार तड़के का है। बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कैब चालक ने उसका फुटपाथ से अपहरण कर लिया। जिसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बच्ची की हत्या का हरियाणा में फेंक दिया। बच्ची के अपहरण के करीब 15 मिनट बाद दिल्ली पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्ची को नहीं बचा सकें। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में कल सुबह आरोपी की कैब की पहचान करने के बाद करीब 11.15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। लंबी पूछताछ के बाद कल शाम उसनने अपना जुर्म कबूल कर कर लिया। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा से बच्ची की बॉडी बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में भेज दी। आरोपी बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में किराये पर रहता है। वहां ऐप बेस्ड कंपनी की कैब चलता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली के महरौली में 11 साल की लड़की को अगवा कर रेप और हत्या; कैब ड्राइवर दबोचा