काम की बात: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के फर्स्ट फेज का काम शुरू, इन 3 गांवों में खरीदी जाएगी 11 हजार वर्ग मीटर जमीन

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के तहत भूमि अधिग्रहण विभाग ने जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 3 गांवों में 11 हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदी जाएगी। बता दें कि पहले चरण के तहत मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के फर्स्ट फेज का काम शुरू, इन 3 गांवों में खरीदी जाएगी 11 हजार वर्ग मीटर जमीन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के तहत भूमि अधिग्रहण विभाग ने जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए गांव कन्हई, इस्लामपुर और बसई की करीब 11 हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदी जाएगी। भूमि अधिग्रहण के नोटिस मिलने के बाद जमीन मालिकों की तरफ से आपत्तियां दाखिल की जा रही हैं।

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को मेट्रो स्टेशन के निर्माण और मेट्रो लाइन बिछाने के लिए गांव इस्लामपुर में करीब साढ़े 8 हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है। गांव कन्हई में सिर्फ 534 वर्ग मीटर जमीन चाहिए। गांव बसई में करीब 1700 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। जीएमआरएल के आग्रह पर भूमि अधिग्रहण विभाग ने इस जमीन को खरीदने के लिए जमीन मालिकों को नोटिस जारी किया है। बता दें कि पहले चरण के तहत मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर 12 पिलर का निर्माण किया जा चुका है। करीब 30 पिलर निर्माणाधीन हैं।

साढ़े 43 मीटर जमीन के 34 मालिक

गांव बसई में साढ़े 43 मीटर जमीन खरीदने के लिए भूमि अधिग्रहण विभाग की तरफ से राजस्व रिकॉर्ड का सर्वे किया गया। इसमें पाया कि जमीन के इस छोटे से टुकड़े का मालिकाना हक 34 लोगों के नाम पर है। इस्लामपुर में 2759 वर्ग मीटर जमीन का मालिकाना हक 21 लोगों के नाम, जबकि गांव में 3637 वर्ग मीटर जमीन का मालिकाना हक 38 लोगों के नाम पर है।

बख्तावर चौक पर फ्लाईओवर बनेगा

बख्तावर चौक पर फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो का संचालन होगा। शहरी एवं आवास मंत्रालय ने जीएमआरएल के आग्रह पर इस योजना को मंजूरी दे दी है। जीएमडीए की तरफ से अब इस मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जीएमडीए की बैठक में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी ली जाएगी। जीएमडीए ने इस चौक पर पहले अंडरपास की योजना बनाई थी।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम से बचने की सलाह

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए बुधवार को ट्रैफिक सलाह जारी की है। एनएचएआई की तरफ से फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया है। आईएमटी चौक से जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-आठ आईएमटी रोड से पटौदी रोड, केएमपी फ्लाईओवर, पचगांव चौक से होते हुए जयपुर की तरफ जा सकते हैं। इस तरह जयपुर से दिल्ली की तरफ आ रहे वाहन चालक यातायात जाम से बचने के लिए मानेसर भीष्म मंदिर के सामने बनी सर्विस रोड का इस्तेमाल करके दिल्ली की तरफ जा सकते हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।