काम की बात: इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ी गुड़ न्यूज! NCR के इस शहर में बनेंगे 1000 नए EV चार्जिंग स्टेशन

अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक गाड़ी है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एनसीआर के शहर गुरुग्राम में जल्द ही चार्जिंग की समस्या दूर होने वाली है। सरकार ने 1 हजार से अधिक यहां नए ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी कर ली है। 

EV charging station
ईवी चार्जिंग स्टेशन

कृष्ण कुमार, गुरुग्राम

इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाने वालों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। एनसीआर के शहर गुरुग्राम में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए 1067 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग पॉइंट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि डीजल-पेट्रोल वाहनों पर निर्भरता कम करके प्रदूषण के स्तर को तेजी से घटाया जा सके।

बता दें कि मिलेनिय सिटी में लगातार ईवी चार्जिंग वाहनों की संख्या बढ़ रही है। सरकार की तरफ से भी ईवी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 30 लाख तक वाले ईवी वाहनों के रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जा रही है। ऐसे में ईवी वाहन चालकों को बीच राह में बैट्री खत्म होने की चिंता नहीं सताए इसके लिए शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है। निगम द्वारा शहर के पेट्रोल पंपों, बूस्टिंग स्टेशन, सामुदायिक भवनों, दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई हाईवे सहित सभी हाईवे पर यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है। इसी क्रम में निगम व जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) के लिए विशेष रोडमैप तैयार किया गया है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पूर्व में बड़ी संख्या में चार्जिंग पॉइंट सक्रिय किए जा चुके हैं। बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में शहरभर में व्यापक सर्वे का कार्य प्रगति पर है। वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के दौरान शहर में 15 नए ईवी चार्जिंग पॉइंट और 25 नए बैटरी स्वैपिंग पॉइंट स्थापित करने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दिसंबर तक प्रदूषण में दस फीसदी गिरावट का लक्ष्य

राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक को प्राप्त करने के उद्देश्य से दिसंबर 2026 तक वायु प्रदूषण में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त कमी लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य के तहत औसत एक्यूआई को घटाकर 170 पर लाने, पीएम 2.5 को 81 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 को 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक सीमित करने की योजना पर काम चल रहा है।

बीच रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर नहीं सताएगा

दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के चालकों के लिए बैटरी स्वैपिंग एक बेहद कारगर समाधान साबित हो रहा है। इन नए चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशनों के शुरू होने से वाहन चालकों को रेंज एंग्जायटी (बैटरी खत्म होने का डर) से मुक्ति मिलेगी और आम नागरिक आसानी से हरित परिवहन की ओर रुख कर

दिसंबर तक प्रदूषण में दस फीसदी गिरावट का लक्ष्य

राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक को प्राप्त करने के उद्देश्य से दिसंबर 2026 तक वायु प्रदूषण में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त कमी लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य के तहत औसत एक्यूआई को घटाकर 170 पर लाने, पीएम 2.5 को 81 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 को 170 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक सीमित करने की योजना पर काम चल रहा है।

बीच रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर नहीं सताएगा

दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के चालकों के लिए बैटरी स्वैपिंग एक बेहद कारगर समाधान साबित हो रहा है। इन नए चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशनों के शुरू होने से वाहन चालकों को रेंज एंग्जायटी (बैटरी खत्म होने का डर) से मुक्ति मिलेगी और आम नागरिक आसानी से हरित परिवहन की ओर रुख कर सकेंगे। ईवी चालकों को सबसे अधिक डर बैटरी का ही रहता है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़ न्यूज! NCR के इस शहर में बनेंगे 1000 नए EV चार्जिंग स्टेशन