नोएडा एयरपोर्ट के पास घर खरीदने का मौका, 10 हजार फ्लैट बनेंगे; किन बिल्डर्स के प्रॉजेक्ट

Feb 07, 2026 07:52 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास करीब 10 हजार फ्लैट बनेंगे। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने करीब दो वर्षों में आठ नए ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित किए हैं, जिनमें सोसाइटियां आकार लेंगी।

नोएडा एयरपोर्ट के पास घर खरीदने का मौका, 10 हजार फ्लैट बनेंगे; किन बिल्डर्स के प्रॉजेक्ट

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास करीब 10 हजार फ्लैट बनेंगे। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने करीब दो वर्षों में आठ नए ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित किए हैं, जिनमें सोसाइटियां आकार लेंगी। यीडा के एसीईओ ने बताया कि एयरपोर्ट के आने के बाद शहर में कई नई विकास परियोजनाओं का काम शुरू हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवासीय योजनाओं के जरिए शहर में करीब 30 हजार से अधिक भूखंड आवंटित हो चुके हैं, जबकि 1100 से अधिक आवंटियों ने कंप्लीशन भी प्राप्त कर लिया है। एयरपोर्ट भी जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में प्राधिकरण क्षेत्र में बसावट और औद्योगिक गतिविधियां तेज करने पर जोर दे रहा है।

इसी कड़ी में वर्ष 2024 से अब तक शहर में करीब आठ नए ग्रुप हाउसिंग के छोटे बड़े भूखंड आवंटित किए गए हैं, जिनमें करीब 10 हजार से अधिक फ्लैट तैयार होंगे। इन भूखंड से यीडा की आमदनी बढ़ी है तो वहीं शहर में गगनचुंबी इमारतों का रास्ता भी साफ हुआ है। यह सभी भूखंड यीडा सेक्टर 22डी में आवंटित हुए हैं।

एसीईओ यीडा ने क्या कहा

एसीईओ यीडा राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में आठ नए ग्रुप हाउसिंग भूखंड आवंटित किए गए हैं, इनमें सभी बड़े बिल्डरों को भूमि दी गई हैं। जल्द ही मौके पर निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इन परियोजनाओं में करीब दस हजार फ्लैट तैयार हो सकेंगे।

13 वर्ष बाद ग्रुप हाउसिंग के भूखंड आवंटित

यमुना सिटी में करीब 13 वर्ष बाद ग्रुप हाउसिंग के भूखंड आवंटित किए गए। इससे पहले 2011 में ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना निकाली गई थी। अब यमुना सिटी में ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं की संख्या 19 हो गई है। हालांकि, अधिकांश परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। कुछ एनसीएलटी में भी हैं, जिनमें काफी खरीदार फंसे हैं। ऐसे में बिल्डरों को भी फ्लैट बेचने के लिए निर्माण गुणवत्ता बेहतर करनी होगी।

सेक्टर-22डी में इन बिल्डरों को भूखंड दिए

परियोजना- क्षेत्रफल (वर्गमीटर में)

पूर्वांचल-52315

गौर संस- 47755

अरिहंत- 45731

पूर्वांचल- 42406

एल्डिगो- 32379

एल्डिगो- 20235

एल्डिगो- 20235

विभोर वैभव- 20235

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें