काम की बात: यमुना सिटी में बसाए जाएंगे 10 और नए सेक्टर, यीडा ने की लैंड बैंक बनाने की तैयारी

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

यमुना एक्सप्रसेवे प्राधिकरण ने यमुना सिटी में 10 नए सेक्टर बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए यीडा लैंड बैंक बनाएगा। शासन की तरफ से पहले ही जमीन खरीद के लिए 2800 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

यमुना सिटी में बसाए जाएंगे 10 और नए सेक्टर, यीडा ने की लैंड बैंक बनाने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा के पास यमुना सिटी में दस और नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने इसके लिए लैंड बैंक बनाने की तैयारी कर ली है। इन सेक्टरों में जापानी, सिंगापुर सिटी समेत अन्य परियोजनाओं को जमीन दी जाएगी।

यमुना प्राधिकरण ने बताया कि शहर में वर्तमान में 52 सेक्टर विकसित किए जा चुके हैं। वहीं, 46 सेक्टर विकसित करने के लिए सर्विस मास्टर प्लान बनाने की योजना पर काम चल रहा है। मास्टर प्लान-2041 के अनुसार पहले फेज में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर का करीब 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल विकसित किया जा रहा है।

सर्विस मास्टर प्लान तैयार कराने को आरएफपी जारी

अब तक 35 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र का विकास हो चुका है। ऐसे में अब शहर को विस्तार देने के लिए यीडा 10 और सेक्टर विकसित करने के लिए भूमि खरीद शुरू करने जा रहा है। नए सेक्टरों के लिए लैंडबैंक बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, 46 नए सेक्टरों में जलापूर्ति, सीवर और ड्रेनेज के लिए सर्विस मास्टर प्लान तैयार कराने के लिए आरएफपी जारी कर आवेदन मांगे हैं।

आरके सिंह, सीईओ, यीडा, ''शहर में दस और सेक्टरों के लिए लैंडबैंक तैयार किया जाएगा। भूमि खरीद के लिए पूर्व में ही शासन से 2800 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। एयरपोर्ट के आसपास के सेक्टरों को विकसित करना प्राथमिकता है।''

ग्रेटर नोएडा में गरीब परिवारों के लिए किफायती फ्लैट बनेंगे

वहीं, ग्रेटर नोएडा में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) परिवारों के लिए किफायती फ्लैट बनाने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। बिरौंडा और पतवाड़ी गांव के पास बहुमंजिला सोसाइटी के निर्माण के लिए जगह चिह्नित की गई है। परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि बिरौंडा गांव के पास 18 हजार वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। यहां पर 30 वर्गमीटर आकार के 12 मंजिला फ्लैट बनाए जा सकते हैं। इसमें लिफ्ट का भी प्रावधान होगा। साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए दुकानों का भी निर्माण किया जाएगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट नियोजन विभाग को भेज दी गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवाड़ी गांव में भी किफायती फ्लैट बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई है।

ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि श्रमिकों के लिए किफायती फ्लैट बनाए जाने हैं। इसके लिए परियोजना और नियोजना विभाग को दिशानिर्देश दिए गए हैं। जमीन चिन्हित करने के बाद योजना को अंतिम रूप जा रहा है। कम दाम में अच्छे फ्लैट दिलाने का प्रयास रहेगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।