दिल्ली के नांगलोई में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत, 4 घायल; गुस्साई भीड़ ने बस मे लगाई आग- VIDEO

Mar 09, 2026 08:35 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली HC ने एक्साइज पॉलिसी केस की जांच करने वाले CBI ऑफिसर के खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन लेने के ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर पर रोक लगा दी है।

दिल्ली के नांगलोई में DTC बस की टक्कर से 2 की मौत, 4 घायल; गुस्साई भीड़ ने बस मे लगाई आग- VIDEO

दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस द्वारा लोगों को टक्कर मारने की खबर सामने आई है। डीटीसी की एक बस ने स्कूटर सवार एक युवक को कुचल दिया और एक ई-रिक्शा से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जमकर पत्थरबाजी की। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने डीटीसी की बस में आग लगा दी।

घटना के बाद सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि एक व्यक्ति बस के नीचे घायल अवस्था में पड़ा है। उसके चारों तरफ खून ही खून फैला होता है। लोग उसे बस के नीचे से निकालते हैं और अस्पताल ले जाने की बात करते हैं। इससे पहले भीड़ द्वारा बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। बस के शीशे सड़क पर चारों तरफ टूटे पड़े होते हैं। एक अन्य बस में आग भी धधकती दिखाई देती है।

एक अन्य वीडियो में एक शख्स कह रहा होता है- भाई नांगलोई रोड पर कोई मत आना। यहां बस से एक्सीडेंट हुआ है। उसने दावा किया कि इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। इन लोगों ने सारी बसों को फोड़ दिया गया है। हमारी बस भी फोड़ दी है। ड्राइवर कंडक्टर को मारा जा रहा है। इधर पूरी तरह से जाम हो रखा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में गुस्साए स्थानीय लोगों ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की एक बस में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। आरोप है कि बस ने एक पैदल यात्री को कुचल दिया था। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि लोग मौके पर जमा हो गए, बस पर पत्थर फेंके और कुछ गाड़ियों की खिड़कियों को नुकसान पहुंचाया।

दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे DTC बस में आग लगने की कॉल मिली। एक DFS ऑफिसर ने कहा, "एक बस आग की लपटों में घिरी हुई मिली, और कुछ दूसरी गाड़ियों की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। सुबह 11 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई थी।"

पीटीआई के इनपुट भी शामिल हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।