Hindi NewsIndia NewsZubin Garg death An Assam Police team has arrived in Singapore to investigate
कैसे हुई गायक जुबिन गर्ग की मौत? जांच करने सिंगापुर पहुंच गई असम पुलिस की टीम

कैसे हुई गायक जुबिन गर्ग की मौत? जांच करने सिंगापुर पहुंच गई असम पुलिस की टीम

संक्षेप:

गायक जुबिन गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच को लेकर असम पुलिस की एक टीम सिंगापुर पहुंची है। सिंगापुर में ही डूबकर उनकी मौत हो गई थी।

Mon, 20 Oct 2025 02:23 PMAnkit Ojha पीटीआई
share Share
Follow Us on

असम पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारी गायक जुबिन गर्ग की मौत से संबंधित मामले की जांच के लिए सोमवार को सिंगापुर पहुंच गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के अंतर्गत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रहा है। इस संबंध में राज्य में 60 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सीआईडी ​​के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना प्रसाद गुप्ता और तिताबोर के सह-जिला पुलिस अधीक्षक तरुण गोयल गुवाहाटी से सीधी उड़ान से सिंगापुर पहुंच चुके हैं। गुप्ता विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि गोयल नौ सदस्यीय दल के सदस्य हैं।

अधिकारी ने सिंगापुर में जांच का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया, लेकिन एक सूत्र ने कहा कि एसआईटी के दोनों सदस्य "घटनास्थल" का दौरा करेंगे जहां गर्ग की मौत हुई थी। सूत्र ने बताया, “घटनास्थल पर घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ना पूरी जांच प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। इसके अलावा, असम पुलिस की टीम सिंगापुर में अपने समकक्षों के साथ मिलकर मामले पर चर्चा करेगी।”

जुबिन की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। वह पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।