NDA में ही रहेंगे यूसुफ पठान; NCPI ने तनाव की अटकलों पर दिया बयान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

TMC यानी तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों ने हाल ही में नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल होने का फैसला किया था। अब अटकलें लगाई जानें लगीं कि पार्टी में आंतरिक कलह जारी है। हालांकि, अब NCPI ने बयान जारी कर दिया है।

TMC
TMC का साथ छोड़कर NCPI में गए सांसदों ने NDA की मीटिंग में हिस्सा लिया था। (PTI Photo/Shahbaz Khan)

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों को लेन वाली NCPI यानी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया ने साफ कर दिया है कि दल में कोई तनाव नहीं है। शुक्रवार को जारी एक पत्र में एनसीपीआई ने बताया कि आंतरिक कलह की खबरें झूठी हैं और पारटी के सभी सदस्य एकजुट हैं। खास बात है कि हाल ही में हुई एनडीए की मंगल मिलन बैठक में तीन सांसद नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद तनाव की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।

NCPI ने तनाव की खबरों को लेकर लिखा, 'ये रिपोर्ट्स पूरी तरह झूठी, गुमराह करने वाली और निराधार हैं। NCPI मजबूती के साथ इनका खंडन करती है और निंदा करती है।' आगे लिखा, 'NCPI के सभी सांसद पश्चिम बंगाल के विकास, उसके लोगों के कल्याण और राष्ट्रीय हित के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'

क्या थी अटकलें

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को संसद में रहते हुए भी तीन सांसद एनडीए की बैठक में नहीं पहुंचे थे। इनमें अबु ताहिर, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान शामिल हैं। हालांकि, इन नेताओं ने गैर मौजूदगी को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा था की टीएमसी से अलग होकर एनसीपीआई में जाने वाले कई सांसद एनडीए की बैठक में नहीं पहुंचे थे।

ये नेता पहुंचे

बैठक में ये एनसीपीआई में गए सांसद लोकसभा में तृणमूल सांसदों से अलग बैठ रहे हैं, लेकिन सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने एनसीपीआई को मान्यता देने पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

क्या बोलीं सायोनी घोष

एनसीपीआई की सांसद सायोनी घोष ने कहा, 'मैंने एनडीए की बैठक में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में यह एक अत्यंत ज्ञानवर्धक बैठक थी। आज हमने मुक्त व्यापार समझौतों पर चर्चा की। यह काफी सकारात्मक चर्चा रही।' उन्होंने लोकसभा में आज चर्चा के लिए पेश किए जाने वाले 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026' का संदर्भ देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक रोधी इस विधेयक का सभी को समर्थन करना चाहिए।

एक अन्य सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बताया कि यह पहला मौका था जब एनसीपीआई के 20 सांसदों को राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा, 'हमें देश की प्रगति, मुक्त व्यापार समझौतों और किसानों के बारे में जानकारी दी गई... जो आंकड़े हमें प्राप्त हुए हैं, उनसे हम जनता को भी इन विषयों के बारे में बेहतर तरीके से समझा सकेंगे।'

अभिनेत्री से नेता बनीं शताब्दी रॉय ने कहा कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा, 'हमने पहले ऐसी चीजें नहीं देखी थी। यह सब व्यवस्थित था। उन्होंने हमें बताया कि कौन से विधेयक आने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा।'

यह बैठक नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा में अन्य गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद हुई, जिसके कारण धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsNDA में ही रहेंगे यूसुफ पठान; NCPI ने तनाव की अटकलों पर दिया बयान