आपका सरनेम भले ही गांधी है, पर हिम्मत की कमी है; सांसद प्रियंका पर क्यों भड़की BJP
यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इजरायल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले उन पर निशाना साधा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह इजराइल की संसद 'नेसेट' को संबोधित करते हुए गाजा में हुए 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए उन्हें 'भारतीय राजनीति की महिला गजनी' करार दिया। साथ ही कांग्रेस नेता पर गाजा में कथित नरसंहार पर 'अपनी सुविधा के अनुसार आक्रोश' व्यक्त करने का आरोप लगाया। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि भारत को निश्चित रूप से दुनिया को सत्य, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना होगा।
'महिला गजनी' का यह संदर्भ 2008 की हिंदी फिल्म 'गजनी' के एक पात्र से प्रेरित है जिसकी याददाश्त बार-बार चली जाती है और उसे सिर्फ कुछ देर ही बातें याद रहती हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी को गाजा में मानवीय संकट दिखता है लेकिन वह इजराइल में सात अक्टूबर के हमलों को भूल गई हैं।
यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इजरायल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले उन पर निशाना साधा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह इजराइल की संसद 'नेसेट' को संबोधित करते हुए गाजा में हुए 'नरसंहार' का जिक्र करेंगे और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करेंगे।
क्या बोली भाजपा
प्रियंका की इन टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 'एक्स' पर लिखा, 'भारतीय राजनीति की 'महिला गजनी' वापस आ गई हैं!' भाटिया ने कांग्रेस नेता की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह 'फिलिस्तीन' लिखा हुआ बैग लिए खड़ी हैं।
उन्होंने कहा, 'संसद में 'फिलिस्तीन' लिखा हुआ बैग ले जाना तो आसान है लेकिन सात अक्टूबर को 1,200 से अधिक निर्दोष लोगों के नरसंहार, महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की निंदा करने का नैतिक साहस दिखाना प्रियंका गांधी के लिए स्पष्ट रूप से बहुत मुश्किल है।'
भाटिया ने कहा कि ऐसे कृत्यों की निंदा करने के लिए बहुत नैतिक साहस की आवश्यकता होती है और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'आप भले ही गांधी उपनाम का इस्तेमाल करती हों, लेकिन आपमें दृढ़ विश्वास और साहस की कमी है।'
मोदी की इजरायल यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा और व्यापार सहयोग को मजबूत करना है। नौ वर्षों में यह उनकी इजरायल की दूसरी यात्रा है।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

