Hindi NewsIndia Newsyoung man died after being attacked by his girlfriend mother in Telangana
बेटी के बॉयफ्रेंड को रिश्ते की बात करने को बुलाया, गर्लफ्रेंड के सामने मां ने पीट-पीटकर मार डाला

बेटी के बॉयफ्रेंड को रिश्ते की बात करने को बुलाया, गर्लफ्रेंड के सामने मां ने पीट-पीटकर मार डाला

संक्षेप:

पुलिस का कहना है कि प्रेमी जोड़ा कक्षा 10 से एक-दूसरे को जानता था। दोनों अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे थे। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, फिर भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहते थे।

Dec 10, 2025 10:56 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबाद
share Share
Follow Us on

तेलंगाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी प्रेमिका की मां पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को संगारेड्डी जिले में 19 साल के बीटेक छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि प्रेमिका की मां ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हुई। इसी घटना में प्रेमिका भी घायल हुई है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना के बाद आरोपी मां फरार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस का कहना है कि प्रेमी जोड़ा कक्षा 10 से एक-दूसरे को जानता था। दोनों अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे थे। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, फिर भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहते थे। बताया गया कि बुधवार को लड़की की मां और परिवार वालों ने रिश्ते की बात करने के लिए युवक को घर बुलाया। वहां बहस हुई, फिर झगड़ा हो गया। गुस्साई मां ने पहले अपनी बेटी को पीटना शुरू किया। जब युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो मां ने उस पर भी हमला कर दिया।

आरोप है कि हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, मारपीट से घायल लड़की को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

पुलिस ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आए उस दावे की पुष्टि नहीं की है जिसमें कहा गया था कि महिला ने क्रिकेट बैट से हमला किया था। पुलिस का कहना है कि हथियार के इस्तेमाल सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मां फिलहाल फरार बताई जा रही है, उसकी तलाश जारी है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।