कैसे व्यक्ति हैं मोदी? भारत की यात्रा कर लौटे कनाडा PM ने दिया जवाब

Mar 05, 2026 11:11 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से दो मार्च तक भारत यात्रा पर थे, इस दौरान भारत और कनाडा ने यूरेनियम और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति पर महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।

कैसे व्यक्ति हैं मोदी? भारत की यात्रा कर लौटे कनाडा PM ने दिया जवाब

भारत और कनाडा के बीच बिगड़े रिश्ते अब सुधरते नजर आ रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी एकदम यूनीक व्यक्ति हैं। हाल ही में पीएम कार्नी भारत की यात्रा कर अपने देश वापस लौटे हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि भारत और कनाडा के बीच जल्द ही बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट हो सकता है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री कार्नी से पूछा गया, 'आपने पीएम मोदी के साथ कुछ दिन गुजारे थे। उनके बारे में आपका अंदाजा क्या है।' इसके जवाब में कनाडा पीएम ने कहा, 'वह बहुत ही यूनिक हैं। 25 साल लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे, लेकिन एक भी दिन छुट्टी नहीं ली। ...हर वीकेंड वह बाहर निकलते हैं और प्रचार करते हैं।'

भारत यात्रा

कनाडा के प्रधानमंत्री 27 फरवरी से दो मार्च तक भारत यात्रा पर थे, इस दौरान भारत और कनाडा ने यूरेनियम और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति पर महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। साथ ही जल्द ही एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को पूरा करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं के बीच हुई यह व्यापक वार्ता इस मायने में अत्यंत महत्वपूर्ण है कि यह संबंधों में आए एक लंबे गतिरोध के बाद हो रही है।

बिगड़ गए थे रिश्ते

साल 2023 में तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की संभावित संलिप्तता के आरोप लगाए थे। खास बात है कि इन निराधार आरोपों के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। उस समय उपजी तल्खी ने व्यापारिक और कूटनीतिक संवाद को लगभग रोक कर दिया था।

सोमवार को पीएम मोदी ने कहा था कि कनाडा के पेंशन कोष ने अब तक भारत में लगभग 100 अरब डॉलर का निवेश किया है। यह भारत की आर्थिक प्रगति में उनके गहरे और अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा था, 'हमारा साझा लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। आर्थिक सहयोग की इस विराट क्षमता का दोहन करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए 'सीईपीए' को शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जाएगा।'

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन समझौतों से दोनों ही देशों में निवेश के नए साथ रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे। वर्तमान में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 13 अरब डॉलर के आसपास है, जिसे चौगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।