जल्द बजेगा ट्रंप का बाजा, मादुरो जैसे हमें नहीं उठा सकते; बाबा रामदेव का दावा
जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों में पकड़ लिया गया था। इस घटना ने देश में अनिश्चितता को जन्म दे दिया था।

योग गुरु बाबा रामदेव ने ब्रिटेन के जल्द ही टूटने का दावा कर दिया है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का जिक्र किया और कहा कि ट्रंप उन्हें नहीं उठा कर ले जा सकते। बाबा रामदेव का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब ट्रंप भारत पर टैरिफ बढ़ाने के संकेत दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा रामदेव ने कहा, 'आज ब्रिटेन खुद टूटने की कगार पर है। ब्रिटेन, आयरलैंड और स्कॉटलैंड, ये तीन देश बनने वाले हैं अभी। ये थोड़े दिन जो है, अभी हम बोलते नहीं क्योंकि ट्रंप जो है न जो भी बोले है उसको ठोके है। हमें तो क्या ठोकेगा... वो कौन है जिसको उठा कर ले गया था। मादुरो की तरह हमको उठा भी नहीं सकता। इतनी तो दमखम हमारे भीतर है। लेकिन देखना थोड़े दिनों के बाद इस ट्रंप के भी बाजे बजेंगे। कुछ नहीं है दुनियादारी में भाई...।'
बाबा रामदेव की तरफ से यह टिप्पणी हरियाणा के झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान की गई।
वेनेजुएला में अमेरिका का ऑपरेशन
जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों में पकड़ लिया गया था। इस घटना ने देश में अनिश्चितता को जन्म दे दिया था। वेनेजुएला के पास दुनिया के कुछ सबसे बड़े प्रमाणित कच्चे तेल के भंडार मौजूद हैं। बाद में कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में डेल्सी रोड्रिगेज ने कमान संभाली थी।
ग्रीनलैंड मुद्दे पर ट्रंप के खिलाफ होता ईयू
ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने वाले आठ यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की बात कही गई। अब घोषणा से नाराज यूरोपीय नेताओं एवं राजनयिकों ने चेतावनी दी है कि यह कदम अमेरिका-यूरोप संबंधों को कमजोर कर सकता है। साथ ही चेताया है कि ये एक 'खतरनाक नकारात्मक दौर' को जन्म दे सकता है।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

