रात गई पर बात नहीं! यासीन मलिक दे रहा तलाक, राम मंदिर को मिला पहला CEO; टॉप 5 रिकैप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO की नियुक्ति हो गई है। इधर कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला कर लिया है। एक क्लिक पर पढ़ें 2 सितंबर 2026 की बड़ी खबरें-

top news recap
2 सितंबर 2026 की बड़ी खबरें

यासीन मलिक पत्नी मुशाल को देगा तलाक

तिहाड़ जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है। टेरर फंडिंग के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे यासीन मलिक ने जेल से अपने परिवार के लिए एक संदेश भेजा है। इस हलफनामे में उसने अपनी पत्नी मुशाल मलिक को तलाक देने के फैसले का जिक्र किया है। मलिक ने अपनी पत्नी के अलावा मां और 13 साल की बेटी रजिया सुल्ताना के लिए भी संदेश भेजा है।

क्यों है अहम- यासीन मलिक 2019 से ही टेरर फंडिंग के मामले में जेल में बंद है। मई 2022 में एनआईए की विशेष अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि NIA ने लगातार यासीन की आजीवन कारवास की सजा को मृत्युदंड में बदलने की मांग की है। फिलहाल जम्मू में उसके खिलाफ एक हत्या के मामले की सुनवाई भी चल रही है।

आगे क्या- हलफनामा सामने आने के बाद यासीन की बेटी रजिया सुल्ताना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो जारी कर उसने कहा है कि अगर उसके पिता ने सच में उसकी मां को तलाक दे दिया, तो वह अपनी जान दे देगी।

राम मंदिर को मिला पहला CEO

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायुसेना कमान का नेतृत्व संभालने वाले एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वहीं गोविंद देव गिरि को ट्रस्ट का महासचिव और नवनियुक्त ट्रस्टी महेश भागचंदका को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

क्यों है अहम- राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर उठे विवाद के बाद इन नामों पर मुहर लगायी गई है। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सीईओ पद के लिए 5,585 आवेदन आए थे।

आगे क्या- नवनियुक्त महासचिव गिरि ने बताया कि सीईओ के कामकाज के लिये मानक संचालन प्रक्रियाएं आने वाले दिनों में तैयार की जाएंगी, जिनमें उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का विवरण होगा। मोहन ने बताया कि बैठक में अयोध्या के मदन मोहन पांडेय, दिल्ली के महेश भागचंदका और शिकोहाबाद की डॉक्टर निर्मला यादव को ट्रस्ट में नए ट्रस्टी के तौर पर शामिल करने का निर्णय भी लिया गया है।

दिशा सालियान मामले की जांच करेगी CBI

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया है। दिशा सालियान की जून 2020 में मलाड स्थित एक बिल्डिंग इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी।

क्यों है अहम- दिशा के पिता सतीश सालियान ने एक याचिका दायर कर बेटी की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया गया था कि दिशा के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या की गई। गौरतलब है कि 28 वर्षीय दिशा की मौत के ठीक छह दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए गए थे।

आगे क्या- दिशा के पिता की याचिका में शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ भी आरोप थे। अब मामले की नए सिरे से जांच होगी। वकील ने आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत होने का दावा किया है।

ये खबरें भी रहीं चर्चा में-

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरात गई पर बात नहीं! यासीन मलिक दे रहा तलाक, राम मंदिर को मिला CEO; टॉप 5 रिकैप