Hindi NewsIndia NewsYasin Bhatkal orchestrated the Mumbai bombings After 14 years accused Ayub has been granted bail
यासीन भटकल ने मुंबई में कराए थे विस्फोट. 14 साल बाद आरोपी अयूब को मिल गई जमानत

यासीन भटकल ने मुंबई में कराए थे विस्फोट. 14 साल बाद आरोपी अयूब को मिल गई जमानत

संक्षेप:

2011 में मुंबई में हुए तिहरे बम ब्लास्ट मामले में आरोपी अहमद मोहम्मद अयूब को 14 साल बाद जमानत मिल गई है।आरोप है कि उसने यासीन भटकल मुख्य साजिशकर्ता था। इन धमाकों में 27 लोग मारे गए थे। 

Tue, 4 Nov 2025 02:55 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2011 में हुए तिहरे बम विस्फोट मामले के सिलसिले में गिरफ्तार 65 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को जमानत दे दी। इन विस्फोटों में 27 लोग मारे गए थे और 120 से अधिक घायल हुए थे। जस्टिस ए.एस. गडकरी और न्यायमूर्ति आर.आर. भोंसले की पीठ ने कफील अहमद मोहम्मद अयूब को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। विस्तृत आदेश की प्रति अभी मुहैया नहीं कराई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिहार निवासी अयूब वर्तमान में मुंबई केन्द्रीय कारागार में बंद है। उसे फरवरी 2012 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में है। मुंबई में 13 जुलाई 2011 को तीन सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए थे। ये विस्फोट जावेरी बाज़ार, ओपेरा हाउस और रेलवे स्टेशन के पास दादर कबूतरखाना में एक स्कूल के पास 10-10 मिनट के अंतराल पर हुए थे। महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आरोप लगाया था कि आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने इन विस्फोटों की साजिश रची थी और इसका संस्थापक यासीन भटकल मुख्य साजिशकर्ता था।

अयूब ने विशेष अदालत के 2022 के उस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिसमें उसे ज़मानत देने से इनकार कर दिया गया था। अभियोजन एजेंसी के अनुसार, अयूब और मामले के अन्य आरोपियों ने इंडियन मुजाहिदीन के इशारे पर मुस्लिम युवकों को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाया था। जांच एजेंसी ने दावा किया कि अयूब भटकल के निकट संपर्क में था।

अयूब के वकील मुबीन सोलकर ने दलील दी कि वह एक दशक से ज़्यादा समय से जेल में है और मुकदमा अभी भी जारी है वहीं अयूब ने दावा किया है कि वह निर्दोष है और उसे इस मामले में फंसाया गया है। अयूब ने कहा कि अभियोजन पक्ष के पास उसके खिलाफ स्वयं के इकबालिया बयान के अलावा कोई सबूत नहीं है। उसने साथ ही दावा किया कि उसने बयान स्वेच्छा से नहीं दिया था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।