Hindi NewsIndia NewsWomen voters react to Rahul Gandhi Brazil model allegation voted I have a card with my photo
वोट दिया, मेरे पास मेरी तस्वीर वाला कार्ड; राहुल के ब्राजील मॉडल वाले आरोप पर महिला मतदाता

वोट दिया, मेरे पास मेरी तस्वीर वाला कार्ड; राहुल के ब्राजील मॉडल वाले आरोप पर महिला मतदाता

संक्षेप:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा जनता पार्टी भी हमलावर है। राहुल ने जिस महिला के वोटर कार्ड को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने रखा था, उसने सामने आकर अपना कार्ड दिखाया है।

Thu, 6 Nov 2025 04:03 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय चुनाव आयोग के ऊपर राहुल गांधी के हमले के बाद अब लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। ऐसी ही एक मतदाता भी मीडिया के सामने आई है, जिनके कार्ड को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने फर्जी ब्राजीलियन मॉडल की फोटो के साथ दिखाते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया था। अब महिला मतदाता ने अपने असली कार्ड के साथ सामने आकर कहा है कि उसके पास उसी की फोटो वाला कार्ड है, राहुल गांधी के पास वह मॉडल की फोटो वाला कार्ड कैसे आया, उसे नहीं पता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनडीटीवी से बात करते हुए मुनेश नाम की महिला ने अपने कार्ड को भी दिखाया। उसने कहा, "मेरे पास जो कार्ड है, उस पर मेरी ही तस्वीर है... जो कार्ड राहुल गांधी ने दिखाया है। उस पर मेरी तस्वीर नहीं है। मैंने अपना वोट डाला है। मुझे नहीं पता कि उस कार्ड पर किसकी तस्वीर है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले साल हुए हरियाणा चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात के सबूत पेश किए थे कि हरियाणा में एक ब्राजिलियन मॉल की तस्वीर के साथ 22 वोटर कार्ड बने हुए हैं। इसी ब्राजीलियन महिला की तस्वीर से बनाए गए कार्डों से कई जगह पर मतदान किया है। इसके बाद सोशल मीडिया और निजी स्तर पर लोगों में बहस छिड़ गई थी।

भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने भी बिहार चुनाव के ठीक पहले मतदाताओं के मन में डर पैदा करने को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि मतदान शुरू होने के कुछ घंटे पहले राहुल गांधी यह फर्जी मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में इनके लिए बचा है, इसलिए वह हरियाणा की कहानी लेकर आ रहे हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।