शादी के 24 साल बाद हुआ था बच्चा, महिला ने 3 महीने बाद ही मार डाला; डिलीवरी के बाद ऐसा क्या हुआ?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मंगलवार दोपहर रामलिंगप्पा घर लौटे तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उमादेवी दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिलीं। हालांकि उमादेवी की जान बच गई, लेकिन बच्चियों की सांसें तब तक रुक चुकी थी।

women kills 3 month old twin daughters attempts suicide in Bengaluru
घर के अंदर दोनों बच्चियां बेसुध पड़ी थीं

आईटी हब बेंगलुरु से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दक्षिणी बेंगलुरु के वज्रहल्ली इलाके में एक 40 वर्षीय महिला ने अपनी 3 महीने की जुड़वां बच्चियों की कथित तौर पर पानी में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने खुद भी उसी कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि महिला की जान बच गई है।

हैरान करने वाली बात यह है कि महिला को शादी के करीब 24 साल बाद बच्चा हुआ था। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 50 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी रामलिंगप्पा और उमादेवी की शादी 2002 में हुई थी। शादी के 24 साल बाद, 5 मई को IVF तकनीक के जरिए उनके घर दो जुड़वां बेटियों का जन्म हुआ था।

डिलीवरी के बाद क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला के पति रामलिंगप्पा ने बताया है कि प्रसव के करीब डेढ़ महीने बाद से ही उमादेवी बच्चियों में दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी। वह बार-बार कहती थीं कि उन्हें किसी आश्रम में भेज दिया जाए। इसके बाद परिवारवालों ने डॉक्टर से संपर्क भी किया था। परिवार का कहना है कि डॉक्टरों ने उनकी हालत को पोस्टपार्टम डिप्रेशन और प्रसव के बाद होने वाले हार्मोनल बदलाव से जुड़ा बताया था।

कमरा खोला और…

मंगलवार को रामलिंगप्पा किसी काम से बाहर हुए थे। दोपहर करीब 2:45 बजे जब वे घर लौटे तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आनन-फानन में जब वे दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उमादेवी दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिलीं। उसे तुरंत नीचे उतारा गया। वहीं उसी कमरे में दोनों जुड़वां बच्चियां बेसुध पड़ी थीं। परिवार उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उमादेवी की जान बच गई।

बाल्टी में डुबोकर मारने की आशंका

अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर आशंका जताई कि बच्चियों की मौत डूबने से हुई है। परिवार का भी शक है कि उमादेवी ने पानी से भरी बाल्टी में दोनों बच्चियों को डुबो दिया था। फिलहाल तलघट्टापुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशादी के 24 साल बाद हुआ बच्चा, महिला ने 3 महीने बाद ही जुड़वा मासूमों को मार डाला