होली पर महिला की हैवानियत; पोते पर उड़ेल दिया खौलता गर्म पानी, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

Mar 05, 2026 08:26 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान, नागपुर
share

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे ने गलती से अपनी दादी पर पेंट छिड़क दिया, इससे महिला बेहद क्रोधित हो गई और उसने बच्चे पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे की चीख सुनी जा सकती है।

होली पर महिला की हैवानियत; पोते पर उड़ेल दिया खौलता गर्म पानी, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

होली के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां नागपुर जिले में एक महिला ने अपने पोते पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इसकी वजह सिर्फ इतनी थी कि बच्चे से उस पर गलती से थोड़ा पेंट डाल दिया था। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में दर्द से कराहते बच्चे को इधर उधर भागते देखा जा सकता है। घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया।

यह घटना तीन मार्च को आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर 2 में हुई और पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो है। पुलिस के मुताबिक 4 वर्षीय बच्चा अपने घर के बाहर पेंट से भरी स्प्रे बोतल लेकर खेल रहा था।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसने गलती से अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर पेंट छिड़क दिया, जो खौलता पानी बाल्टी में भर रही थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया, गुस्से में आके महिला ने खौलता पानी लड़के पर उड़ेल दिया।''

फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक बच्चा कमर के नीचे बुरी तरह झुलस गया और उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, वह 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बाराबंकी में 11 घायल

इस तरह की एक और घटना में, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रंग खेलने को लेकर हुई झड़प में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि दो समूहों के बीच रंग खेलने को लेकर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक टकराव में बदल गई। दोनों पक्षों ने कथित तौर पर लगभग 10 मिनट तक एक-दूसरे पर लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।